8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को मिल सकता है ये घातक हथियार, रूस बोला- इंडिया हमारी...

भारत को मिल सकता है ये घातक हथियार, रूस बोला- इंडिया हमारी पहली पसंद

Published on

नई दिल्ली,

रूस की सेना को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयर डिफेंस सिस्टम S-500 Prometey मिलने लगा है. यह एक एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन की लंबी दूरी के विमानों, जेट्स और मिसाइलों से सुरक्षा प्रदान करता है. भारत के पास इससे पुराना वर्जन S-400 है. जिसे दिल्ली और मुंबई में तैनात किया गया है. लेकिन एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर रूसी उप-प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने दो साल पहले कहा था कि अगर जरुरत पड़ेगी तो हम भारत जैसे ग्राहकों के लिए हम इस मिसाइल सिस्टम का एक्सपोर्ट वर्जन भी बनाएंगे.

यूरी बोरिसोव ने कहा था कि हो सकता है कि इस मिसाइल सिस्टम का पहला खरीदार भारत ही हो. भारत को एस-400 इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम का तीसरा स्क्वॉड्रन इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में मिलने की संभावना है. इस मिसाइल की अधिकतम रेंज 486 किलोमीटर है. जबकि S-500 मिसाइल की रेंज 600 किलोमीटर है. इस रेंज में आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल, अवॉक्स एयरक्राफ्ट, एयरबॉर्न टैंकर्स और जैमर्स को यह मार गिराएगा.

अगर भारत एस-500 प्रोमीते एयर डिफेंस सिस्टम खरीदता है, तो उसके S-400 मिसाइल सिस्टम की ताकत और देश की सुरक्षा में बढ़ोतरी हो जाएगी. लेकिन इससे पहले हमें यह जानना जरूरी है कि एस-400 की तुलना में एस-500 कितना ताकतवर और घातक है. S-500 मिसाइल सिस्टम का उत्पादन 2021 से जारी है. उसी साल से रूस की सेना ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था. अब तक रूस ने इसके 30 सिस्टम बनाए हैं.

S-500 Prometey मिसाइल हाइपरसोनिक है. यह सतह से हवा में मार करने वाली एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए बनाया गया है. साथ ही साथ यह हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल या एयरक्राफ्ट को भी हवा में ही ध्वस्त कर सकती है. एक सिस्टम एक बार में 10 बैलिस्टिक हाइपरसोनिक टारगेट्स को इंगेज कर सकता है. यानी उन्हें मारकर गिरा सकता है. वह दुश्मन के टारगेट को हवा में 180 से 200 किलोमीटर ऊपर ही मारकर गिरा सकता है.

S-500 मिसाइल दुश्मन की हर उस मिसाइल का काल है, जिनकी रेंज 3500 किलोमीटर है. या फिर वो राडार सिस्टम जिनकी ताकत 3000 किलोमीटर तक झांक-ताक करने की है. इसके अलावा ये बड़े ड्रोन, धरती की निचली कक्षा में उड़ रहे सैटेलाइट्स और अंतरिक्ष से आने वाले हथियारों को मार कर गिरा सकती है.

कुछ महीनों पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा था कि भारत को रूस से मिला एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम  पाकिस्तान और चीन के खिलाफ उपयोग किया जाएगा. वह भी तब जब भारत को अपने पड़ोसी मुल्कों से खतरा हो. अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा कि दिसंबर 2021 में भारत को रूस की तरफ से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम पहली खेप मिली है. जिसे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर जून 2022 से तैनात किये जानी की खबर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...