21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत काफी भड़काऊ…', पाकिस्तान को 50 से ज्यादा देशों का मिला समर्थन,...

‘भारत काफी भड़काऊ…’, पाकिस्तान को 50 से ज्यादा देशों का मिला समर्थन, OIC में कही बड़ी बात

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान मुस्लिस देशों से समर्थन जुटाने में लगा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क में मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से भारत की जवाबी कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद OIC ने भी पाकिस्तान का समर्थन देने की बात कही।

पाकिस्तान को मिला 57 देशों का साथ
न्यूयॉर्क में OIC राजदूतों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया का मुद्दा उठाते हुए समर्थन की बात कही। संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान के राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि हमले के बाद भारत ने जो फैसले लिुए हैं, वह काफी भड़काऊ, राजनीति से प्रेरित और गैर जिम्मेदाराना हैं। उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से की जा रही कार्रवाई दक्षिण एशिया के क्षेत्र की शांति के लिए गंभीर खतरा है। इसके बाद अहमद ने OIC के सदस्यों से तनावपूर्ण स्थिति के परिणामों पर विचार करने की अपील की।

OIC ने क्या निकाला हल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से समर्थन की बात पर OIC के राजदूतों ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसकी आवास के साथ एकजुटता और पूर्ण समर्थन है। इसके अलावा राजदूतों ने बातचीत से तनाव कम करने की अपील की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और OIC के प्रस्तावों के आधार पर कश्मीर मुद्दे पर समाधान की बात कही।

OIC में शामिल देशों के नाम
OIC में अफगानिस्तान, अल्बानिया, अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रुनेई दारुस्सलाम, बुर्किना फासो, अल्जीरिया, जिबूती, चाड, इंडोनेशिया, मोरक्को, कोटे डी आइवर, फिलिस्तीन, गैबॉन, गाम्बिया, गिनी, गिनी बिसाऊ, गुयाना, इराक, ईरान, कैमरून, कतर, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोमोरोस, कुवैत, लीबिया, लेबनान, मालदीव, मलेशिया, माली, मिस्र, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, नाइजर, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमाली, सूडान, सूरीनाम, सीरिया*, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, टोगो, ट्यूनीशिया, तुर्किये, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, ओमान, जॉर्डन और यमन शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...