8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम टेरर अटैक पर भारत ने अब रूस से की बात, दोहराई...

पहलगाम टेरर अटैक पर भारत ने अब रूस से की बात, दोहराई आतंकियों को कड़ी सजा देने की बात

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत को अमेरिका ने पहले ही फुल सपोर्ट करने की बात कही है। अब भारत ने इस मुद्दे को लेकर रूस के साथ भी बात कर ली है। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अपने पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि कल रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इस दौरान इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाने पर बात हुई। इसके साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग और गतिविधियों के बारे में भी बातचीत की गई।

अमेरिका के बाद अब पहलगाम हमले पर भारत की रूस के साथ बातचीत होना एक पॉजिटिव संकेत हैं। क्योंकि किसी भी मुद्दे पर इन दोनों धुर विरोधी देशों के साथ आने का क्रम कभी कभार ही दिखता है। बता दें कि भारत को अमेरिका की तरफ से पहले ही आश्ववासन मिल चुका है कि पहलगाम हमले को लेकर अमेरिका का पूरा समर्थन भारत के साथ है। अमेरिकी राष्ट्रपति दुनियाके उन पहले नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पहलगाम अटैक के बाद बयान जारी कर भारत के साथ खड़े होने की बात कही थी।

हमले के अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई थी। हमले की निंदा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया था।

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था। अटैक तब हुआ था, जब बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। आतंकियों ने पर्यटकों के ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में एक विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...