11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत ने अमेरिका को दिया Zero टैरिफ का ऑफर…', ट्रंप ने किया...

‘भारत ने अमेरिका को दिया Zero टैरिफ का ऑफर…’, ट्रंप ने किया दावा, अब आया जयशंकर का बयान

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर “शून्य टैरिफ” का ऑफर दिया है. इस बीच उन्होंने एप्पल कंपनी की भारत में मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की, जहां उन्होंने कंपनी से साफतौर पर कहा कि वह नहीं चाहते कि कंपनी अपनी मैन्यूफैक्चरिंग भारत में करे. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात चल रही है, और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पर समझौता भी हो जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है, “भारत में कुछ बेचना काफी मुश्किल है, और वे हमें डील ऑफर कर हैं, सच बताऊं तो वे हमें शून्य टैरिफ का ऑफर दे रहे हैं.” ट्रंप अभी मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं, और उन्होंने यह बात कतर की राजधानी दोहा में कही. अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ लगाया था, लेकिन तमाम मुल्कों के लिए उन्होंने इस पर 90 दिनों की रोक लगा दी थी, और भारत को भी इसका फायदा हुआ – जहां भारतीय प्रोडक्ट्स पर फिलहाल 10% टैरिफ लग रहा है.

भारत ने दिया था 60% टैरिफ लाइन तक शून्य करने का ऑफर!
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 60% टैरिफ लाइंस तक शून्य टैरिफ लगाने का ऑफर दिया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि नई दिल्ली ने सौदे के पहले चरण में 60% टैरिफ लाइनों पर शुल्क को शून्य करने की पेशकश की है, जिस पर बातचीत चल रही है.

मसलन, भारत ने अमेरिका को इंपोर्ट किए जाने वाले लगभग 90% सामानों तक प्रीफेरेंशियल एक्सेस देने की पेशकश की है, और इसमें कम टैरिफ भी शामिल है – जिसका मतलब है कि अमेरिका भारत में अपना ज्यादा-से-ज्यादा सामान सस्ते दामों में बेच सकेगा.

अमेरिका भारत में सस्ते दामों में बेच सकेगा सामान!
रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयटर्स को ये जानकारी भारतीय सरकारी सूत्रों से मिली थी. इसका मतलब है कि, अमेरिका को अपना प्रोडक्ट्स भारत भेजने में आसानी होगी, और अमेरिकी प्रोडक्ट्स सस्ते में बिकेंगे, जहां फिलहाल चीनी प्रोडक्ट्स का दबदबा है. मसलन, अगर अमेरिका अपने 10 प्रोडक्ट्स भारत को सप्लाई करता है, तो उसे अपने छह प्रोडक्ट्स पर शून्य टैरिफ लगेगा और बाकी प्रोडक्ट्स पर सामान्य रूप से तय समझौते के मुताबिक, चार्ज लगेंगे. भारत को उम्मीद है कि इससे ज्यादा से ज्यादा ट्रेड होगा, जिससे लॉन्ग टर्म में फायदा हो सकता है.

ट्रेड डील पर क्या बोले भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल वार्ताएं हैं. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए; इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए. व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा होगी. जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय जल्दबाजी होगी.”

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...