8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी थी 20...

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी थी 20 लाख की फिरौती

Published on

अंकारा

तुर्की की पुलिस ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने एडिरने शहर में एक भारतीय नागरिक के अपहरण के आरोप में तीन पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने भारतीय व्यक्ति के परिवार से 24,000 डॉलर के बराबर 20 लाख भारतीय रुपये की मांग की थी। तुर्की की मीडिया ने कहा कि राधाकृष्णन नाम का एक युवा भारतीय काम के लिए तुर्की आया था। वह इस्तांबुल के एक रेस्तरां में बर्तन धोता था।

पाकिस्तानियों ने किया अपहरण
खबरों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले, तीन पाकिस्तानी शरण चाहने वालों ने एक अनुवाद कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने राधाकृष्णन को एडिरने में फुसलाकर लेकर गए और फिर उनका अपहरण कर लिया। युवक के एक दोस्त ने तुर्की पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद देश के सुरक्षा अधिकारियों ने एक ऑपरेशन के जरिए उसे एडिरने के एक घर से बचाया।

पुलिस को मिले अवैध हथियार
तुर्की पुलिस ने मीडिया को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने इस युवक के हाथ-पैर बांध दिए थे और उसके परिवार को एक वीडियो भेजकर धमकी दी थी। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी शरण चाहने वालों के घर पर तुर्की पुलिस की कार्रवाई के दौरान, एक बिना लाइसेंस वाली बंदूक, चार पिस्तौल और कुछ धनराशि मिली जिसे जब्त कर लिया गया है। इस घटना में आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक तुर्की नागरिक को अपहरणकर्ताओं को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तुर्की में शरण लेने जाते हैं पाकिस्तानी
हर साल बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक तुर्की में शरण लेने जाते हैं। हालांकि, पाकिस्तानी होने के कारण तुर्की के लोग उन पर विश्वास नहीं कर पाते। इस कारण पाकिस्तानियों को तुर्की में काम मिलने में परेशानी होती है। इस कारण शरण लेने वाले पाकिस्तानी छोटे-मोटे अपराधों में लिप्त हो जाते हैं और बाद में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...