5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव में तैनात हुए भारत के असैन्य तकनीकी विशेषज्ञ, दोनों देशों ने...

मालदीव में तैनात हुए भारत के असैन्य तकनीकी विशेषज्ञ, दोनों देशों ने की कोर ग्रुप की अहम बैठक

Published on

नई दिल्ली,

भारत और मालदीव ने भारतीय हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए इस द्वीप देश में भारत के असैन्य कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की. दोनों पक्षों ने माले में आयोजित उच्च स्तरीय कोर समूह की तीसरी बैठक में द्वीपीय देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर ध्यान केंद्रित करते हुए इसकी समीक्षा की.

भारत ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाला सैन्य कर्मियों का उसका पहला दल उस देश से लौट आया है. सैन्य दल का स्थान असैन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने ले लिया है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समय सीमा तय की थी.

विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाला उसके सैन्य कर्मियों का पहला दल उस देश से लौट आया है. सैन्य दल की जगह वहां अब असैन्य तकनीकी विशेषज्ञ तैनात हुए हैं. बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने मालदीव के लोगों को मानवीय और चिकित्सकीय निकासी सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय हेलीकॉप्टर के निरंतर संचालन के लिए भारतीय तकनीकी कर्मियों की जारी प्रतिनियुक्ति की समीक्षा की.’

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर अपनी चर्चा जारी रखी. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘इसमें अन्य बातों के साथ-साथ संयुक्त निगरानी तंत्र के नियमित आयोजन के माध्यम से चल रही विकास सहयोग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास और क्षमता निर्माण तथा यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाना शामिल है.’

भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी के मुद्दे के हल के लिए गठित उच्च स्तरीय कोर समूह की दूसरी बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने सैन्य कर्मियों को बदलने की प्रक्रिया को चरणों में 10 मई तक पूरा करेगा. कोर समूह की दूसरी बैठक दो फरवरी को दिल्ली में हुई थी.

मुइज्जू ने किया था चुनावी वादा
दिसंबर में दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़ू के बीच एक बैठक हुई थी और दोनों पक्षों ने कोर ग्रुप स्थापित करने का निर्णय लिया।.नवंबर में मुइज़ू के सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्व बने हुए हैं. मुइज्जू, जिन्हें व्यापक रूप से चीन समर्थक नेता के रूप में देखा जाता है, ने राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह भारतीय सैन्य कर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...