8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में भारतीय दूतावास फिर शुरू, तालिबान बोला- हम सुरक्षा की गारंटी...

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास फिर शुरू, तालिबान बोला- हम सुरक्षा की गारंटी देते हैं

Published on

काबुल,

भारत और तालिबान सरकार के बीच एक बार फिर राजनयिक संबंध शुरू हो गए हैं. सोमवार का काबुल में भारतीय दूतावास में कामकाज शुरू कर दिया गया. वहीं, तालिबान ने भारत के इस कदम की सराहना की और भारतीय राजनयिकों को पूर्ण समर्थन और सुरक्षा का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही तालिबान सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि चीन को अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बता दें कि पिछले साल तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. तब काबुल में भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था. अब सोमवार से काबुल में फिर से भारतीय दूतावास में कामकाज शुरू हो गया है. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहार बल्खी ने आज तक से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि भारत के 13वें राजनयिक काबुल पहुंच गए हैं और अपना काम फिर से शुरू कर दिया है.

पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहते हैं: अफगानिस्तान
बल्खी ने कहा- ‘हमने भारतीय राजनयिकों का स्वागत किया है और उन्हें अफगानिस्तान में पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि अफगानिस्तान भारत समेत सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है.

उम्मीद है भारत फिर से काम शुरू करेगा
अफगानिस्तान में कई ऐसे डेवलटमेंट प्रोजेक्ट हैं, जो अभी अधूरे पड़े हैं. इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत की कई परियोजनाएं हैं. कुछ पूरी हो चुकी हैं. कुछ अधूरी हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भारत अफगानिस्तान के विकास के लिए उन पर काम फिर से शुरू करेगा.

‘पॉलिटिकल गोल्स के लिए हम मोहरा नहीं बनेंगे’
वहीं, अफगानिस्तान में चीन द्वारा सैन्य अड्डा बनाने की मीडिया रिपोटर्स को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि हम पड़ोसियों के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध चाहते हैं. लेकिन, राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अपनी जमीन का उपयोग नहीं होने देंगे.

पाक-अफगानिस्तान को लेकर चीन का ये है प्लान
दरअसल, मीडिया रिपोटर्स में कहा जा रहा है कि चीन ने अपनी महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काफी निवेश किया है. ऐसे में चीन अपने निवेश की सुरक्षा के लिए दोनों देशों में सुरक्षा चौकियां बनाकर सेना को तैनात करने की योजना बना रहा है. शीर्ष राजनयिक सूत्रों से ये जानकारी सामने आ रही है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन पाकिस्तान-अफगानिस्तान के जरिए मध्य एशिया में अपने प्रभाव का विस्तार करना चाहता है. इसी वजह से उसने दोनों देशों में रणनीतिक निवेश किया है. पाकिस्तान में अब तक चीनी निवेश 60 अरब डॉलर से अधिक हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान न सिर्फ वित्तीय बल्कि सैन्य और राजनयिक समर्थन के लिए भी चीन पर निर्भर है.Live TV

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...