7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS में भारतीय मूल के छात्र की हत्या, वारदात के वक्त खेल...

US में भारतीय मूल के छात्र की हत्या, वारदात के वक्त खेल रहा था ऑनलाइन गेम

Published on

नई दिल्ली ,

अमेरिका के इंडियाना राज्य में भारतीय मूल के छात्र की कॉलेज के हॉस्टल में हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मारे गए 20 वर्षीय छात्र की पहचान वरुण मनीष छेड़ा के रूप के रूप में की है. छात्र Purdue University में ग्रेजुएशन का छात्र था जो डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस ने कहा कि कोरियाई मूल के उसके रूममेट को प्रारंभिक जांच के बाद हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि कॉलेज परिसर के पश्चिमी छोर में बने McCutcheon Hall में छात्र को मृत पाया था. पुलिस ने बताया कि छात्र का रूममेट (22 वर्षीय) जी मिन जिमी शा साइबर सिक्योरिटी विषय का छात्र है. उसी ने पुलिस को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी थी.

पोस्टमॉर्टम में छात्र के शरीर पर गहरे घाव मिले हैं. उस पर कई बार हमला किया गया था, इससे लगता है कि हत्या के इरादे से उस पर वार किया गया था. फॉक्स न्यूज के अनुसार, Purdue University के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएटे ने मीडिया को बताया कि हत्या के पीछे को खास मकसद नहीं था.

वारदात की रात दोस्तों के साथ खेला था ऑनलाइन गेम
वरुण के बचपन के दोस्त अरुणभ सिन्हा ने ‘एनबीसी न्यूज’ को बताया कि वरुण मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा था, तभी उन्हें कॉल पर अचानक चीख की आवाज सुनाई दी, लेकिन समझ नहीं पाए कि वहां हुआ क्या है. जब वह बुधवार सुबह जब वे उठे, तो उन्हें वरुण की मौत की खबर पता चली.

हत्या के विरोध में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
वरुण मनीष छेड़ा की हत्या को बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों कैंपस में जमा होकर हत्यारे को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला. उन्होंने अपने दोस्त के लिए इंसाफ की मांग की.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...