8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में MBA की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की गोली मारकर...

अमेरिका में MBA की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना के खम्मम जिले के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में एक गैस स्टेशन पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. युवक वहां पर काम करता था. मृतक की पहचान साई तेजा नुकारापु (22) के रूप में हुई है. इस घटना में मदद के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्यों से स्थानीय एमएलसी ने बात की है. उसके शव के अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद है.

बीआरएस एमएलसी मधुसूदन थाथा ने अमेरिका से प्राप्त प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए बताया कि साई तेजा नुकारापु (22) को शनिवार तड़के शिकागो के पास गैस स्टेशन पर हमलावरों ने गोली मार दी. एमएलसी ने खम्मम के पास पीड़ित के माता-पिता से मुलाकात की है. उसके बाद उन्होंने कहा कि घटना के समय साई तेजा ड्यूटी पर नहीं था, बल्कि वो अपने एक दोस्त की मदद कर रहा था.

उसने उसे कुछ समय के लिए रुकने के लिए कहा था. दोस्त किसी काम से बाहर गया हुआ था. साई तेजा ने भारत में बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद अमेरिका में रहकर एमबीए कर रहा था. पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि मृतक अंशकालिक नौकरी करता था. उन्होंने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि साई तेजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वो अपने दोस्त की मदद कर रहा था.

बताते चलें कि इसी साल जून में आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के रहने वाले 32 वर्षीय छात्र दासारी गोपीकृष्ण की अमेरिका के एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी. गोपीकृष्ण बेहतर आजीविका की तलाश में आठ महीने पहले अमेरिका चला गया था. वहां एक सुपरमार्केट में काम कर रहा था. गोलीबारी के दौरान काउंटर पर मौजूद था. उसी समय एक अज्ञात हमलावर ने स्टोर में प्रवेश किया.

वहां गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसी वक्त घटनास्थल पर ही गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोपीकृष्ण करलापलेम मंडल के याजली का मूल निवासी था. उसकी असामयिक मृत्यु से पत्नी और बेटे सहित पूरे परिवार के लोग गहरे सदमे में चले गए थे.

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. एक रिपोर्ट में दावा गया कि इस साल अब तक भारतीय मूल के कम से कम 12 छात्रों की मौत हो चुकी है. अप्रैल महीने में भी 25 साल के मोहम्मद अब्दुल अरफात नामक एक छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाया गया था. अरफात क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने गया था.

वो एक महीने से लापता था. उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, अरफात 5 मार्च को अपने घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा. आखिरी बार 7 मार्च को परिजनों से बात की थी. अचानक बढ़ती ऐसी घटनाओं से अमेरिका में रह रहे भारतीय और भारतवंशियों में डर का माहौल है. इस पर फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने रिसर्च की है.

इसमें ऐसी घटनाओं का विश्लेषण कर मौतों के संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश की थी. बोस्टन में रह रहीं लक्ष्मी थलांकी ने 10 मौतों का डेटा एनालिसिस कर बताया कि भारतीय छात्रों की मौत की बढ़ती घटनाएं संदिग्ध हैं. भारतीय छात्रों की मौत की वजह संदिग्ध गोलीबारी या किडनैपिंग के अलावा सुसाइड के लिए उकसाने वाला मानसिक तनाव और हिंसक अपराध तक शामिल हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...