14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की 'वाटर स्ट्राइक' से पाकिस्तान में हाहाकार, पीओके में आई बाढ़,...

भारत की ‘वाटर स्ट्राइक’ से पाकिस्तान में हाहाकार, पीओके में आई बाढ़, मुजफ्फराबाद से आपातकाल का ऐलान

Published on

इस्लामाबाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में क्रूर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बनी हुई है। भारत ने सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है और पानी रोकने की बात कही है। विशेषज्ञ इसे भारत की ‘वाटर स्ट्राइक’ बता रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने बिना बताए झेलम नदी में पानी छोड़ दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पास बाढ़ के हालात हो गए हैं। पीओके के हिस्से में झेलम नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

पाकिस्तान ने लगाया आपातकाल
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट दुनिया न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि जलस्तर में वृद्धि के बाद स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में जल आपातकाल लगा दिया है। स्थानीय लोगों को चेतावनी देने के लिए मस्जिदों से चेतावनी दी जा रहा है। पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से घुसा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के चकोठी इलाके से होकर बह गया। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें झेलम में तेजी से बहते पानी का दावा किया जा रहा है।

भारत की वाटर स्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली
झेलम में पानी छोड़ने की बात ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इसके पहले भारत ने समझौते को निलंबित करने के फैसले के बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी की थी, जिसे गुरुवार को पाकिस्तान को सौंप दिया गया था। संधि के निलंबित होने के बाद दोनों देशों के बीच नदी के पानी को लेकर होने वाली बैठकें और डेटा साझा करने को रोक दिया गया है।

सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान को भारत से तीन नदियों- झेलम, चिनाब और सिंधु का पानी मिलता है, जबकि तीन नदियों सतलुज, व्यास और रावी के पानी पर भारत को अधिकार मिला हुआ है। संधि की शर्तों के अनुसार, पाकिस्तान को मिली नदियों पर बांध या किसी परियोजना के लिए भारत को उसे सूचना देनी और अनुमति लेनी पड़ती है। अब संधि के निलंबन के बाद भारत के सामने ऐसी कोई बाध्यता नहीं रह गई है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...