18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष में तारों को घुमा रही है इंटेलिजेंट एलियन सभ्यता, स्टडी में...

अंतरिक्ष में तारों को घुमा रही है इंटेलिजेंट एलियन सभ्यता, स्टडी में दावा

Published on

नई दिल्ली,

अंतरिक्ष में जो तारे या ग्रह तेजी से आते-जाते दिख रहे हैं, उन्हें इंटेलिजेंट एलियन सभ्यता चला रही है. यानी उनके पायलट एलियन हैं. ये दावा किया गया है एक नई स्टडी में. जिसमें यह भी कहा गया है कि इन एलियंस ने अपने तारों और ग्रहों को ही स्पेसक्राफ्ट में बदल दिया है. ताकि अलग एलियनशिप न बनानी पड़े.

स्टडी के मुताबिक जहां जाना हो, अपने ग्रह को ही लेते चलो. लेकिन इस तरह के स्टार सिस्टम कुछ ही हैं. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ये बेहद एडवांस एलियन सभ्यताएं हैं जो आकाशगंगाओं के बीच यात्रा करती है. इसके लिए वो अपने बाइनरी स्टार सिस्टम को ट्रैवल कराती हैं. यानी उनके ग्रह और उसके तारे को.

वैज्ञानिकों का मानना है कि जो सभ्यताएं अंतरिक्ष में बहुत समय से हैं, उन्हें ये प्रेरणा बहुत पहले मिल गई होगी कि उन्हें गैलेक्सियों के बीच यात्रा करनी चाहिए. या वो किसी फट रहे सुपरनोवा से बचने के लिए निकले होंगे. या फिर प्राकृतिक स्रोतों की खोज में निकले होंगे. लेकिन दिक्कत है अंतरिक्ष में दूरी को लेकर.

तारे के साथ अपने ग्रह को भी घूमा रहे एलियन
तारों के बीच में… आकाशगंगाओं के बीच यात्रा करने में काफी ज्यादा दूरी होती है. अधिक समय लगता है. अपना सिस्टम छोड़कर दूसरे सिस्टम में जाने के बजाय एलियन सभ्यताओं ने अपने सिस्टम को ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का सिस्टम डेवलप कर लिया. वो अपने तारे और ग्रह को अपने साथ लेकर घूम रहे हैं.

बिना किसी आर्टिफिशियल सपोर्ट के यात्रा
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने जांच की तो पता चला कि जो तारे हाइपरवेलोसिटी में चलते हैं. यानी बेहद तेज गति में उन्हें जानबूझकर एलियन सभ्यताएं धकेल रही हैं. जिसमें किसी तरह का आर्टिफिशियल सपोर्ट नहीं है. इसलिए यह मामला और भी जटिल और गूढ़ हो जाता है.

चुंबकीय क्षेत्र को बनाया जा रहा है ईंधन
नई स्टडी Vrije University के फिलॉस्फर क्लेमेंट विडाल ने की है. ये यूनिवर्सिटी बेल्जियम के ब्रसेल्स में है. इस स्टडी को अब तक पीयर-रिव्यू नहीं किया गया है. उन्होंने एक मॉडल सिस्टम बनाया, जिसमें कम मास का न्यूट्रॉन स्टार अपने तारे के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है. इस मॉडल से यह कॉन्सेप्ट आया कि तारों की यात्रा हो सकती है. ये यात्रा चुंबकीय क्षेत्र का लाभ उठाते हुए पूरी हो रही है.

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...