14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति मसूद,...

इजरायल से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति मसूद, जानें क्या हुई बातचीत?

Published on

मॉस्को

रूस के कजान में हो रहे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की है। ब्रिक्स समिट से इतर दोनों नेताओं के बीच कजान में द्विपक्षीय बैठक हुई है। बैठक में पीएम मोदी और प्रेसिडेंट पेजेश्कियान के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने इसे सार्थक चर्चा कहा है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मसूद ने ने चाबहार बंदरगाह, इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के अलावा पश्चिम एशिया में तनाव कम करने पर चर्चा की है। दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा हुई है। बैठक के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत के अनुभव पर हुए सवाल पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद ने ‘बहुत अच्छा’ कहकर जवाब दिया।

राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेश्कियान की ये नरेंद्र मोदी के साथ पहली मुलाकात है। मसूद पेजेश्कियान की भारतीय पीएम ये ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब ईरान का इजरायल से तनाव काफी बढ़ा हुआ है और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात हैं। इजरायल के लेबनान पर हवाई हमले में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने इस महीने की शुरुआत में इजरायल पर मिसाइल अटैक किया था। इसके बाद तनाव काफी बढ़ गया था।

पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव में इजरायल और ईरान ने भारत से शांति लाने में सहयोग की उम्मीद की है। दोनों देशों से इस तरह के बयान हालिया समय में आए हैं।ऐसे में इस बैठक पर दुनिया की नजर लगी थी। नरेंद्र मोदी और पेजेश्कियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान में हैं।

रूसी राष्ट्रपति के साथ भी हुई पीएम मोदी की बैठक
ईरान के राष्ट्रपति के साथ बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच रूस के कजान शहर में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों नेताओं के बीच गहरी दोस्ती की झलक देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि पिछले तीन महीनों में रूस की उनकी दो यात्राएं दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में ब्रिक्स ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब विश्व के अनेक देश इससे जुड़ना चाहते हैं। बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने भारत से दोस्ती पर कहा कि हमारे संबंध इतने मजबूत हैं कि आप (पीएम मोदी) बिना किसी अनुवाद के मेरी बात समझ जाएंगे। पुतिन ने कजान में भारत के महावाणिज्य दूतावास खोलने के फैसले का भी स्वागत किया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...