5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की घोषणा, पहले...

आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की घोषणा, पहले घोषित समलैंगिक पीएम रहे हैं लियो वराडकर

Published on

लंदन:

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा है कि उत्तराधिकारी चुन लिये जाने के तुरंत बाद वह देश के नेता के रूप में पद छोड़ देंगे। वराडकर ने बुधवार को घोषणा की है कि वह आयरलैंड की गठबंधन सरकार में शामिल फाइन गेल पार्टी के प्रमुख का पद तुरंत छोड़ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से नए व्यक्ति का चुनाव किये जाने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके (पद छोड़ने का) कारण ‘व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों’ हैं।

वराडकर (45) दो बार- 2017 और 2020 के बीच, और फिर दिसंबर 2022 से – ‘ताओसीच’ या प्रधानमंत्री बने। पहली बार निर्वाचित होने पर वह प्रधानमंत्री के पद को संभालने वाले देश के सबसे कम उम्र के नेता थे। वह आयरलैंड के सार्वजनिक रूप से ज्ञात पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। वराडकर की मां आयरिश मूल की और पिता भारतीय हैं। उन्होंने डबलिन में इस्तीफे से जुड़े अपने बयान में कहा, ‘मुझे गर्व है कि हमने देश को अधिक समान और अधिक आधुनिक स्थान बनाया है।’

लियो ने गिनाई उपलब्धियां
लियो ने कहा कि उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी को एक नया नेता चुनने के लिए कहा है। संसद के ईस्टर अवकाश के बाद एक नया पीएम चुना जा सकता है। वराडकर ने कहा कि यह उनके पद छोड़ने का सही समय है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास और कुछ भी नहीं है, न ही मेरे मन में कोई व्यक्तिगत या पॉलिटिकल प्लान है।’ बुधवार को अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने डबलिन में सरकारी इमारत की सीढ़ियों पर बोलते हुए कहा कि वह आयरलैंड को बेरोजगारी से पूर्ण रोजगार और बजट घाटे को बजट अधिशेष तक लाए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...