7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्‍या परमाणु बम का परीक्षण करने जा रहे हैं पुतिन, 63 साल...

क्‍या परमाणु बम का परीक्षण करने जा रहे हैं पुतिन, 63 साल पुरानी जगह को चुना, पश्चिमी देशों की उड़ी नींद!

Published on

मॉस्को:

रूस और पश्चिम देशों के बीच बीते कुछ समय से बढ़ती तनातनी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु परीक्षण कर सकते हैं। ब्रिटेन के अखबार द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका अंदेशा जाहिर किया है। रिपोर्ट कहती है कि पुतिन प्राचीन आर्कटिक में एक बड़ा परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं। दावा किया गया है कि परमाणु विस्फोट उसी स्थान पर किया जाएगा जहां 1961 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम विस्फोट किया गया था। रूस ने 60 साल पहले हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम की तुलना में 3,300 गुना अधिक ऊर्जा वाले बम का परीक्षण किया था। पुतिन अब नोवाया जेमल्या द्वीपसमूह पर उसी स्थान पर एक और पूर्ण परमाणु विस्फोट परीक्षण करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक दिमित्री बोलकुनेट्स ने कहा है कि निकट भविष्य में ही नोवाया जेमल्या द्वीप पर एक परमाणु बम विस्फोट परीक्षण किया जाएगा। ये परीक्षण भूमिगत हो सकते हैं। पुतिन पहले ही व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि से रूस के बाहर आने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को परमामु परीक्षण फिर से शुरू करने के लिए भी कहा है। बीते साल अगस्त में शोइगू को नोवाया जेमल्या में निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था।

पश्चिम को डराना चाहते हैं पुतिन!
सन की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन करीबी सहयोगियों ने उनसे कहा है कि इस परीक्षण के जरिए यूक्रेन के समर्थन पर पश्चिम को डराया जा सकता है। पुतिन के सहयोगी और कुरचटोव परमाणु संस्थान के प्रमुख मिखाइल कोवलचुक ने भी कहा है कि ये एक सही विचार हो सकता है। बता दें कि रूस के पास परमाणु हथियारों का बड़ा भंडार है। रूस के पास करीब 5,889 परमाणु हथियार होने के दावा किया जाता है, जो अमेरिका से भी ज्यादा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिम के देशों पर यूक्रेन की मदद करने को लेकर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन में पश्चिम की भागीदारी से वैश्विक परमाणु संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। पुतिन ने कहा कि रूस पर यूरोप में नाटो सहयोगियों पर हमला करने की योजना का आरोप लगाकर पश्चिमी देश हमारे क्षेत्र पर हमला करने के लिए निशाने चुन रहे हैं। पश्चिमी देशों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं, जो उनके क्षेत्र को निशाना बना सकते हैं। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश आज दुनिया को डरा रहे हैं, उससे परमाणु संघर्ष का वास्तविक खतरा पैदा होता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...