5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामिक स्टेट ने ली कंधार आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी, तालिबान के गढ़...

इस्लामिक स्टेट ने ली कंधार आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी, तालिबान के गढ़ में घुसकर मचाई तबाही

Published on

काबुल:

इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने दक्षिणी अफगानिस्तान के एक बैंक में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उसने अपना वेतन निकालने के लिए पहुंचे तालिबानियों को निशाना बनाया। कंधार शहर के एक निजी बैंक में एक शख्स ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें कम से 21 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य जख्मी हो गए थे।

सरकार के कंधार सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख इनामुल्लाह समनगनी ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले और घायल वे लोग थे जो अपना मासिक वेतन निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। तालिबान के प्रमुख विरोधी आईएस समूह के सहयोगी ने पूरे अफगानिस्तान में बैंकों, स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और शिया क्षेत्रों को निशाना बनाया है।

आतंकवादी समूह ने अपनी समाचार एजेंसी ‘आमाक’ पर बृहस्पतिवार देर रात पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उनका आत्मघाती हमलावर बैंक में वेतन निकालने के लिए जुटे तालिबानियों के बीच पहुंचा और फिर खुद को बम से उड़ा लिया। इसे इस साल अफगानिस्तान का सबसे बड़ा विस्फोट माना जा रहा है।

अब तक 21 लोगों की मौत
क्षेत्र के सबसे बड़े मीरवाइस अस्पताल के एक डॉक्टर से बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया कि विस्फोट से अब तक 21 मृतकों और कम से कम 50 लोगों को घायल अवस्था में लाया गया है। बेशक, अफगान प्रशासन ने हताहतों का जो आंकड़ा बताया है, वह इससे काफी अलग है।

कंधार को तालिबान की सत्ता का केंद्र समझा जाता है और उनके सर्वोच्च कमांडर अखुंदजादा का बेस है और अभी भी उसके यहां होने का दावा किया जाता है। 2021 में विदेशी सैनिकों की पूर्ण वापसी के साथ ही अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया था, लेकिन अभी भी सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। देश में हर साल दर्जनों बम विस्फोट और आत्मघाती हमले होते रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...