17.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों का बंदरगाह उड़ाया... Video में देखिए...

इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों का बंदरगाह उड़ाया… Video में देखिए तेल डिपो का भयानक विस्फोट

Published on

नई दिल्ली,

10 महीने बाद इजरायल ने यमन पर खतरनाक एयर स्ट्राइक किया है. ये एक्शन तब लिया गया जब यमन के हूती विद्रोहियों ने लगातार इजरायल के अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन अटैक किया. तब इजरायल ने परेशान होकर हूती विद्रोहियों द्वारा चलाए जा रहे अल-हुदयदाह पोर्ट पर एयर स्ट्राइक किया. पूरा पोर्ट बर्बाद कर दिया.

इजरायल ने हमला F-15 फाइटर जेट्स से किया. क्योंकि पिछले 10 महीने से हूती विद्रोहियों ने 220 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों और ड्रोन्स से इजरायली ठिकानों पर हमला किया. शुक्रवार को राजधानी तेल अवीव में हूती विद्रोहियों के हमले में एक इजरायली नागरिक की मौत हो गई. इसके बाद इजरायल ने एक्शन लिया.

अल-हुदयदाह पोर्ट पर मौजूद फ्यूल डिपो पर बमबारी कर दी. ऐसा विस्फोट हुआ कि आसमान तक आग का गुबार गया. ये हमला ईरान को चेतावनी देने के लिए था. इजरायल से हुदयदाह की दूरी 2000 किलोमीटर है. जबकि इजरायल से तेहरान की दूरी मात्र 1600 किलोमीटर. इजरायल ने इस हमले ईरान को चेतावनी भी दे दी.

लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे थे हूती
इस हमले से पहले हूती विद्रोहियों ने तेल-अवीव में मौजूद अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास समद-3 ड्रोन से हमला किया. बड़ा विस्फोट हुआ. इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 10 लोग घायल हो गए. समद ड्रोन्स के कई वैरिएंट्स हैं. जैसे- समद-1, समद-2 और समद-3. ये लंबी दूरी के मानवरहित आत्मघाती ड्रोन्स हैं.

ड्रोन को देसी जुगाड़ से बना दिया लंबी रेंज का हथियार
समद-3 की रेंज को एक्स्ट्रा फ्यूल टैंक की बदौलत बढ़ाया गया है. इसकी रेंज 1800 किलोमीटर है. यह बेहद सस्ता, छोटा, धीमा और कम ताकत वाला ड्रोन माना जाता है. लेकिन अपने टारगेट पर बेहद सटीक हमला करता है. तेल अवीव पर हमले के बाद इजरायल ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम के फेल होने की भी जांच की है.

इजरायल से जुड़े जहाजों पर कर रहे थे हमले
हूती विद्रोही लगातार लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों को लगातार अपनी मिसाइलों और ड्रोन्स से निशाना बना रहे हैं. खासतौर से उन जहाजों को जिनका संबंध किसी भी तरह से इजरायल से हो. इन हमलों की वजह से जहाजों को लंबा रास्ता अख्तियार करना पड़ा रहा है. जिससे यातायात की लागत बढ़ रही है.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...