8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने सीरिया के एक पूरे प्रांत पर ही कर लिया कब्जा,...

इजरायल ने सीरिया के एक पूरे प्रांत पर ही कर लिया कब्जा, सभी चौकियों पर इजरायली सेना मौजूद, क्या है नेतन्याहू का प्लान?

Published on

दमिश्क

इजरायली सेना ने सीरिया के लगभग पूरे प्रांत पर कब्जा कर लिया है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बुधवार 18 दिसम्बर को सीरियाई सूत्रों के हवाले से बताया है कि कुनेत्रा प्रांत की सभी रणनीतिक पहाड़ियों और सैन्य चौकियों पर इजरायली सैनिकों की तैनाती है। बीती 8 दिसम्बर को सीरियाई राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों के कब्जा करने के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने सीरिया में अभियान शुरू किया था। इजरायली सेना ने बॉर्डर पर अल्फा लाइन को पार करते हुए सीरियाई हिस्से में मौजूद बफर जोन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से इजरायल लगातार सीरिया में हवाई हमले कर रहा है।

स्पुतनिक की रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायली सेना ने प्रांत के 95 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। हिजबुल्लाह से जुड़े लेबनानी मीडिया आउटलेट अल-मायादीन ने दावा किया है कि इजरायली सेना का सीरिया के लगभग 440 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हो चुका है। अभी तक इजरायली सेना ने कुनेत्रा पर कब्जे को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

माउंट हरमोन पर इजरायल का कब्जा
इसके पहले इजरायल ने कहा था कि उसने गोलान हाइट्स क्षेत्र में सीरिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट हरमोन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने माउंट हरमोन का दौरा किया था। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली कोई अन्य व्यवस्था नहीं मिल जाती, तब तक इजरायल हरमोन में रहेगा। नेतन्याहू ने आईडीएफ को 2025 के अंत तक क्षेत्र में तैनात होने के लिए तैयार रहने को कहा।

हरमोन से दमिश्क पर नजर
इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायली सेना सीरिया के माउंट हरमोन शिखर पर ‘जब तक जरूरी होगा, तब तक’ रहेगी। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘माउंट हरमोन का शिखर निकट और दूर के खतरों की पहचान करने के लिए इजरायल की आंखें हैं। यहां से, हम दाईं ओर लेबनान में हिजबुल्लाह की स्थिति और बाईं ओर दमिश्क को देख सकते हैं।’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...