19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल पर सीजफायर के लिए चौतरफा दबाव, तेल अवीव में सड़क पर...

इजरायल पर सीजफायर के लिए चौतरफा दबाव, तेल अवीव में सड़क पर उतरे हजारों लोग

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. एक तरफ उस पर गाजा में युद्धविराम के लिए भारी अंतरराष्ट्रीय दबाब है, दूसरी तरफ हमास की कैद से बंधकों की रिहाई के लिए इजरायली शहरों में लगतार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं. शनिवार को हजारों लोग तेल अवीव की सड़कों पर उतर आए और मार्च निकाला. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने गाजा में तुरंत सीजफायर की मांग की, ताकि बंधकों की सुरक्षित रिहाई हो सके.

हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और दोस्तों को डर है कि यदि इजरायल सीजफायर के लिए राजी नहीं होता तो युद्ध लंबा खिंचेगा और ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इजरायल की सरकार से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से युद्धविराम के लिए दिए गए प्रस्ताव को मानने की भी अपील की है. गाजा में करीब आठ महीने से जारी जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका ने इजरायल और हमास के सामने नया शांति प्रस्ताव रखा है.

इस प्रस्ताव में इजरायली बंधकों कि रिहाई और गाजा के रिहायशी इलाकों का पुनर्निर्माण करने की बात कही गई है. शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया था कि नए शांति प्रस्ताव के तीन चरण है. इसमें पहले चरण में 6 सप्ताह के लिए सीजफायक लागू किया जाएगा. इस दौरान इजरायली सैनिक गाजा के आबादी वाले इलाके से हट जाएंगे. इसके साथ ही फिलिस्तीनी कैदियों के बदले हमास बुजुर्गों और महिला इजरायली बंधकों को छोड़ेगा.

दूसरे चरण में इजरायल और हमास टकराव को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए बातचीत करेंगे. इस दौरान सीजफायर लागू रहेंगे. तीसरे और आखिरी चरण में गाजा के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि हर कोई जो शांति चाहता है. अब समय आ गया है कि इस जंग को खत्म कर दिया जाए. उन्होंने दोनों पक्षों के नेताओं से इस मौके का फायदा उठाए की अपील की है.

बाइडेन ने कहा था, ”यह एक स्थायी युद्ध विराम और सभी बंधकों की रिहाई का रोडमैप है. यह प्रस्ताव कतर द्वारा हमास को भेजा गया है. मैं अमेरिकी नागरिकों और दुनिया के लिए उचित शर्तें रखना चाहता हूं. इस नए प्रस्ताव के तीन चरण हैं.” इससे पहले हमास ने भी इजरायल को शांति प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने मानने से इनकार कर दिया था. हमास के प्रस्ताव में इजरायली सैनिकों की गाजा से तुरंत वापसी के बदले बंधकों को छोड़ने की बात कही गई थी.

गाजा में संघर्ष विराम के लिए मिस्र में बातचीत भी हुई थी, जो कि बेनतीजा रही थी. मिस्र में भी शांति प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई थी. उस वक्त हमास पूर्ण संघर्ष विराम की मांग कर रहा था. वो चाहता था कि स्थायी संघर्ष विराम के साथ गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो और इजरायली सेना वापस लौट जाएं. वहीं, इजरायल कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने पर जोर दे रहा था. इसी बीच इजरायली सेना ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर को कब्जे में लेने का दावा किया है.

रणनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले गाजा और मिस्र की सीमा से लगने वाले इस गलियारे को ‘फिलाडेल्फी कॉरिडोर’ कहा जाता है. इसे बफर जोन का जाता है, क्योंकि ये मिस्र और गाजा के बीच का तटस्थ इलाका है. वहीं इस गलियारे पर कब्जे के बाद अब गाजा की पूरी ज़मीनी सीमा इजरायल के नियंत्रण में आ गया है. आईडीएफ ने बताया कि यहां उसे 20 सुरंगों का भी पता चला है. इसका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था.

आईडीएफ प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने कहा था, ”मैं इस रिपोर्ट की पुष्टि कर सकता हूं कि हमारे सैनिकों ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया है. जो मिस्र और रफाह के बीच का संकीर्ण सीमा गलियारा है.” वहीं मिस्र ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर में सुरंग मिलने के इजरायल के इस दावे को खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई को वाजिब ठहराने की कोशिश के लिए झूठा दावा कर रहा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...