5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरमजान के महीने में इजरायल का कहर, एयर स्ट्राइक में शरणार्थी कैंप...

रमजान के महीने में इजरायल का कहर, एयर स्ट्राइक में शरणार्थी कैंप तबाह, गाजा में 150 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

हमास और इजरायल के बीच सीजफायर की खत्म होती उम्मीदों के बीच गाजा में आईडीएफ का कहर बरप रहा है. हालात ये है कि रमजान के पवित्र महीने में भी गाजा में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं. शुक्रवार की देर रात गाजा के नुसीरात कैंप पर इजरायल ने हवाई हमले किए हैं. इस हमले में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घंटे के दौरान 150 लोग मारे गए हैं.

इजरायल ने नुसीरात कैंप के साथ-साथ गाजा के कई और शहरों पर भी मिसाइल से हमले किए हैं. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इजरायली हमले में 150 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. इजरायल गाजा में अपने हमले ऐसे समय में जारी रखे हुए है जब रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. मारे गए फिलिस्तीनियों में कई ऐसे भी थे जिन्होंने रोजा रखा हुआ था.

कहा जा रहा है कि रफाह में जमीनी सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर रहे इजरायल ने ये हमला अपनी तैयारियों को परखने के लिए किया है. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से रफाह में सैन्य कार्रवाई ना चलाने की अपील की है. यूएन प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, ”मुझे लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में रफाह में जमीनी कार्रवाई के परिणाम फिलिस्तीनियों के लिए विनाशकारी होंगे. यह विनाशकारी होगा.”

दरअसल फिलिस्तीन की 23 लाख की आबादी में से 13 लाख लोगों ने इजरायली हमले से बचने के लिए रफाह में शरण ले रखी है. यदि इजरायल मिस्र और गाजा के सीमा पर मौजूद रफाह में जमीनी सैन्य अभियान चलाता है तो भारी तबाही तय है. अमेरिका सहित ज्यादातर देशों ने भी इजरायल से रफाह में अपने सैनिकों को ना भेजने की अपील की है. अमेरिकी राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि वो और 30 हजार फिलिस्तीनियों को मरते हुए नहीं देख सकते.

गाजा संकट पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आमने-सामने आ चुके हैं. राष्ट्रपति बाइडेन की चेतावनी को नज़रअंदाज करते हुए नेतन्याहू ने गाजा के रफाह में जमीनी सैन्य अभियान चलाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि हमारा हमले का पक्का इराद है. हमें को कोई रोक नहीं सकता है. हम किसी भी हाल में इजरायल में 7 अक्टूबर को हुई भयावह घटना को किसी को दोहराने नहीं देंगे.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल की सेना रफाह जरूर जाएगी. हमारे पास एक रेड लाइन है. वो रेड लाइन ये है कि अब हम​ फिर सात अक्टूबर जैसी घटना नहीं होने देंगे. मिस्र और गाजा के सीमा पर मौजूद रफाह में 13 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है. ऐसे में यदि इजरायल यहां जमीनी हमला करता है तो भारी नुकसान होना तय है. बड़ी संख्या में लोग मारे जाएंगे. इसे लेकर दुनिया कई देश फिक्रमंद हैं.

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...