8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में कहर बरपा रही है इजरायली सेना, लेबनान में हिजबुल्लाह के...

गाजा में कहर बरपा रही है इजरायली सेना, लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर भी मिसाइल अटैक

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर अमेरिका तक, चौतरफा दबाव दिए जाने के बावजूद इजरायल के जंग को लेकर अपने इरादे मजबूत हैं. वो किसी भी सूरत में हमास को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है. लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने को मिसाइल अटैक में तबाह करने की तस्वीरें जारी करके आईडीएफ ने साफ कर दिया है कि वो अपने दुश्मनों को हर मोर्चे से तबाह करने के ऑपरेशन से पीछे नहीं हटेगा. चाहे उसे किसी भी दिशा में हमला करना हो.

इसके अलावा दक्षिणी और उत्तरी गाजा में भी इजरायल सेना कहर बरपा रही है. दक्षिणी गाजा में इजरायली टैंकों की लंबी खेप नजर आई, जो वहां हमास के आतंकियों को निशाना बनाने का दावा कर रही है. इजरायली कार्रवाई की वजह से वहां राहत पहुंचाने जाने वाले ट्रकों की एंट्री भी रूक गई है. पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से दक्षिणी गाजा की दोनों सीमाओं से राहत की कोई खेप नहीं आई है, क्योंकि यहां आईडीएफ भीषण हमले कर रहा है.

उत्तरी गाजा के जबालिया में भी इजरायली सैनिक टैंकों और खतरनाक हथियारों के साथ जमीनी कार्रवाई कर रहे हैं. यहां सैनिकों को एक-एक घरों को खंगालते हुए देखा गया. उधर इजरायली रक्षामंत्री ने भी राफा में और अधिक सैनिक भेजने की बात कही है. इससे साफ है कि इजरायल ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को जंग के मैदान में उतारकर युद्ध को जल्द से जल्द मुकाम तक पहुंचाना चाहता है. क्योंकि 7 महीने से जारी इस जंग का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है.

गाजा के जबालिया से तीन बंधकों के शव मिले
गाजा के जबालिया से तीन बंधकों के शव मिले हैं. इजरायली सेना का कहना है कि तीनों शव हमास के एक सुरंग से मिले है. जिन लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान शानी लूक, अमित बुस्किला और इट्ज़हाक के रूप में हुई है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि इन लोगों की सात अक्टूबर को ही हत्या कर दी गई थी. इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया था. इनके शवों को जानबूझकर सुरंग में रखा गया था, ताकि इजरायल पर दबाव डाला जा सके.

इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, “भारी मन से मैं यह खबर साझा कर रहा हूं कि कल रात हमारी सेना नेशनि लौक, अमित बुस्किला और इट्ज़हाक गेलर्नटर के शवों को बरामद किया है. उन्हें 7 अक्टूबर को हमास नरसंहार के दौरान बंधक बना लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी. हमने जो विश्वसनीय जानकारी एकत्र की है, जिसेक अनुसार तीनों की हत्या नोवा संगीत समारोह में भागते समय हमास द्वारा कर दी गई थी.”

पिछले साल 7 अक्टबूर को फिलिस्तीन के हथियारबंद संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 लोग को मार डाला था, जबकि 252 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गया था. इसके बाद हमास आधे से ज्यादा बंधकों को छोड़ चुका है, लेकिन अभी भी इसके कैद में करीब 124 इजरायली नागरिक हैं. हमास का कहना है कि जब तक इजरायल गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म कर वापस नहीं लौट जाता वो बंधकों को नहीं छोड़ेगा.

वहीं इसके जवाब में इजरायल अब तक 35 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों को गाजा और वेस्ट बैंक में मार चुका है. इजरायल चाहता है कि हमास पहले बंधकों को छोड़े जिसके बाद वो गाजा छोड़ने पर विचार करेंगे. हालही में हमास ने इजरायल को गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव भी दिया था, जिसे इजरायल ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उसका आरोप है कि हमास अपनी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है, जो उसे बिल्कुल मंजूर नहीं है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...