14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सेना का उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश, ताजा हमले...

इजरायली सेना का उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश, ताजा हमले में 40 लोगों की मौत

Published on

तेल अवीव,

इजरायल गाजा पर लगातार अपनी पकड़ को मजबूत करता जा रहा है. हर दिन इजरायली सेना कहर बनकर यहां के लोगों पर बरप रही है. हवाई हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं. मंगलवार को भी आईडीएफ का हमला जारी रहा, जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई. इस बीच इजरायली सेना के एक नए आदेश ने एक बार फिर हजारों लोगों को उनके घरों से बेघर कर दिया है. इजरायल ने अब उत्तरी गाजा में रह रहे लोगों को उनके घरों को खाली करने का आदेश दिया है.

दरअसल इजरायली सेना इन इलाकों में अपने ऑपरेशन को तेज कर रही है. यही कारण है कि लोगों को उनके घरों, अस्पतालों और शरणार्थी शिविरों से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है. गाजा की सड़कों पर अपने सामान ढोते हुए बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं. उधर, एक तरफ जबाालिया के अस्पतालों में शवों के ढेर लगे हैं, तो दूसरी तरफ महिलाएं बच्चे जबालिया फिर से छोड़ने को मजबूर हैं. वहां से आ रही तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं.

फिलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उत्तरी गाजा में इजरायल के चल रहे हवाई और जमीनी अभियान में मारे गए एक दर्जन से अधिक लोगों के शव एकत्र किया है. इनमें 6 वो मृतक भी शामिल हैं, जो सोमवार को जबालिया शरणार्थी शिविर में पीने के लिए पानी लेने गए थे. यही नहीं इजरायली हमलों में कई लोग भी जबालिया के कमाल अदवान अस्पताल समेत कई अस्पतालों में भर्ती हैं. इजरायली सेना मानवीय मदद पहुंचाने में भी बड़ी रुकावट बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने क्रूरता ने सारी हदें पार कर दी हैं. तबाह हो चुके जबालिया से पुरुषों को छोड़कर महिलाओं को इलाका छोड़ने का आदेश दे दिया गया है. इससे भूखे-प्यासी महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकल पड़ी हैं. उनका कहना है कि सेना ने अस्पतालों और शरण स्थलों को घेर रखा है. इस बीच अमेरिका एक बार फिर गाजा में सीजफायर की कोशिशों में जुटा है. विदेश मंत्री ब्लिंकन मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं. युद्धविराम के लिए चर्चा करेंगे.

बताते चलें कि सोमवार को आईडीएफ के हमले में 33 फिलिस्तीनी मारे गए. इनमें 18 लोग जबालिया के रिफ्यूजी कैंप में मारे गए. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. इससे पहले रविवार को हुए इज़रायली हमले में 6 लोगों की मौत हो गई. इज़रायली सेना ने एक कार को निशाना बनाकर हमला किया. वहीं गाज़ा-लेबनान युद्धविराम को लेकर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जमकर विरोध किया गया. इजरायल हमास के खात्मे के नाम पर फिलिस्तीनियों को निशाना बना रहा है.

रविवार को मध्य गाजा में इजरायली सेना ने एक कार को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिसमें 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. इस हमले के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया. इसके बाद आनन-फानन में घायलों और मृतकों को अल-अक्सा शहीद अस्पताल लाया गया, जहां पर मातम पसरा नजर आया. लोग अपनों के खोने के गम में खून के आंसू रोते नजर आए. थोड़ी देर बाद शवों को नमाज जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...