18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सेना ने हमास की कैद से एक बंधक को छुड़ाया, गाजा...

इजरायली सेना ने हमास की कैद से एक बंधक को छुड़ाया, गाजा में जमकर बरपाया कहर

Published on

नई दिल्ली,

लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जंग भले ही रुक गई है, लेकिन गाजा में इजरायली सेना का कहर जारी है. सोमवार को एक बार फिर गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों पर जबरदस्त हवाई हमला हुआ है. दीर अल-बलाह के एक शरणार्थी शिविर पर हुई इजरायली हमले में चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम सात लोग मारे गए हैं, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं.

वहीं, आईडीएफ और आईएसए ने गाजा में एक 52 वर्षीय बंधक कायद फरहान अलकादी के रेस्क्यू का दावा किया है. कायद को 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद हमास के लड़ाकों ने अगवा कर लिया था. इसके बाद उन्हें गाजा लाकर बंधक बना लिया था. आईडीएफ के मुताबिक, रिहा कराए गए बंधक की हालत स्थिर है. उन्हें अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है. उनके परिवार को पूरी जानकारी दे दी गई है.

उधर, गाजा में इजरायली हमला उस वक्त हुआ, जब दीर अल-बलाह में यूएन पोलियो को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा के 6 लाख 40 हजार बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा और इसके लिए वैक्सीन की खेप दीर अल-बलाह पहुंचाया भी जा चुका है. इसके तहत करीब 12 लाख वैक्सीन डोज लाया जा रहा है. लेकिन जंग बाधा बन रही है.

गाजा में पिछले 25 साल में पहली बार पोलियो का केस सामने आने के बाद यूएन टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है. कुछ दिन पहले यहां एक 10 महीने का बच्चा पोलियो से ग्रस्ती पाया गया था. इसके साथ ही गाजा के दो प्रमुख शहरों के अपशिष्ट जल में पोलियो वायरस पाया गया था. पिछले 10 महीने से जारी इजरायली बमबारी से बचने के लिए हजारों फिलिस्तीनी टेंटों में रह रहे हैं. वहां भारी गंदगी फैली है.

बताते चलें कि रविवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव में मार्च निकाला. इजरायल की सरकार से बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर पहुंचने की अपील की. बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और दोस्तों को डर है कि गाजा में युद्ध लंबा खींचा तो ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. तेल अवीव में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हजारों लोग इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पूरी सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि नेतन्याहू और उनकी सरकार बंधकों को छुड़ाने और देश को चलाने में पूरी तरह से असमर्थ है. ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब पिछले 10 महीने से गाजा में जारी जंग को खत्म करने के लिए मिस्र की राजधान काहिरा में अंतिम दौर की बातचीत जारी है. अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में चल रही बातचीत में इजरायल के प्रतिनिधि मौजूद हैं, लेकिन हमास इस बातचीत में भाग नहीं ले रहा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...