12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायली सेना का कहर जारी, हवाई हमले में मारे गए...

गाजा में इजरायली सेना का कहर जारी, हवाई हमले में मारे गए 16 फिलिस्तीनी, एक पूरे परिवार की मौत

Published on

तेल अवीव,

लेबनान में हिज्बुल्लाह के साथ चल रहे सीजयफायर के बीच गाजा में इजरायली सेना का कहर जारी है. ताजा हवाई हमले में सेंट्रल गाजा के अलग-अलग इलाकों में 16 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इससे पहले रविवार सुबह डेयर एल-बलाह में शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. हमले के वक्त पूरा परिवार सो रहा था. इसी बीच गाजा में भी सीजफायर की मांग जोर पकड़ने लगी है.

एक प्रत्यक्षदर्शी महमूद फयाद ने कहा, “आधी रात को हम एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर जग गए. हम तेज चीखों की आवाज सुनकर दौड़े. हमने देखा कि कई लोग मारे गए हैं. एक तो पूरा ही परिवार ही खत्म हो गया, जिसमें पति, पत्नी और उनके बच्चे मारे गए.” अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इसी तरह ब्यूरिज कैंप पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं. इनमें 6 बच्चे और एक महिला की मौत हो गई. इस हमले में घायल हुए लोगों को अल अक्सा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अल-अक्सा अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक, रविवार को ही एक अन्य हमलें 5 लोग मारे गए. मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार से थे. इजरायली सेना ने नुसीरत शरणार्थी शिविर के एक तंबू को निशाना बनाया था.

गाज़ा में इज़रायली सेना के हमले लगातार जारी हैं. मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 45 हज़ार 600 के पार हो चुका है. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने हमला किया था, जिसमें 1200 इज़रायली और दूसरे देश के लोग मारे गए थे. 250 लोग बंधक बनाए गए थे, जिनमें से अब भी 100 बंधक हमास की कैद में हैं. उनकी रिहाई और सीजफायर की मांग लगातार की जा रही है. हालांकि, इसके आसार बहुत कम ही नजर आ रहे हैं.

बताते चलें कि लेबनान में जब सीजफायर की घोषणा हुई थी, उसके बाद विस्थापित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी. लोग खुशी से नाचते गाते नजर आए थे. महीनों बमबारी की जद में डर-डर कर रहने के बाद लोगों के चेहरों पर तब खुशी आई, जब अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्ता के बाद इजरायल और लेबनान की ओर से सीजफायर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था. हालांकि, तेल अवीव में विस्थापित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...