10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली महिला इन्फ्लूएंसर ने बिना कपड़ों के आसमान से लगाई छलांग, वीडियो...

इजरायली महिला इन्फ्लूएंसर ने बिना कपड़ों के आसमान से लगाई छलांग, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Published on

तेल अवीव

इजरायल की 27 साल की इन्फ्लूएंसर मैरी प्राग्लिन के लिए स्काई डाइविंग सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि जिंदगी जीने का एक तरीका है। अब उन्होंने हवा में उड़ते हुए ऐसा कारनामा किया है, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। मैरी ने बिना कपड़ों के स्काईडाइविंग करते हुए खुले आसमान में उड़ान भरी हैं। कभी अपने डर को काबू पाने के लिए स्काईडाइविंग शुरू करने वाली मैरी प्राग्निन ने बिना कपड़ों के स्काई डाइविंग के अपने अनुभव पर बात की है।

हवा में उड़ना एक अलग अहसास
इजरायली मीडिया आउटलेट वाईनेट की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी ने कहा कि ‘हवा में उड़ना और नीचे का अद्भुत दृश्य देखना बहुत की शक्तिशाली अहसास है। यह किसी और चीज से अलग है।’ मैरी प्राग्लिन ने आगे बताया कि हर छलांग उन्हें अपने डर का सामना करने और अपने बारे में नई चीजें खोजने की चुनौती देती है।

अपनी पहली स्काईडाइविंग को याद करते हुए मैरी ने बताया कि कोर्स के पहले दिन जब उन्होंने विमान के किनारे से छलांग लगाई तो सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा, ‘उसके बाद से मेरी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही और मैं जंप जारी रखना चाहती हूं। यह मेरा जुनून है।’ मैरी प्राग्लिन स्काईडाइविंग के जुनून के चलते दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाती हैं। वह अटलांटिक महासागर के ऊपर छलांग लगा चुकी हैं।

बर्थडे पर सबसे साहसिक छलांग
मैरी ने बताया कि उनका सबसे साहसिक स्टंट में से एक उनके जन्मदिन पर था, जिसमें उन्होंने बेहद की कम कपड़ों में आसमान से छलांग लगाई। उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय रूप से आजादी वाला अनुभव था। एक ऐसा क्षण जब मुझे लगा कि मैं खुद को सभी सीमाओं से आजाद कर रही हूं। पूरी आजादी- केवल मैं, हवा और पृथ्वी। स्किन पर हवा को महसूस करना असाधारण था। इसने मेरे लिए जीवन में नए दरवाजे खोले।’

स्काई डाइविंग इंस्ट्रक्टर बनने का सपना
मैरी का सपना 100 से ज्यादा जंप पूरी करना और स्काईडाइविंग प्रशिक्षक बनने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करना है। उन्होंने कहा, ‘इज़राइल में बहुत ज़्यादा महिला प्रशिक्षक नहीं हैं। मुझे लगता है कि उन महिलाओं की मदद करने में मेरी महत्वपूर्ण भूमिका है जो हिचकिचाती हैं और उन्हें दिखाती हैं कि वे भी ऐसा कर सकती हैं। मैं इस अनुभव को सुलभ बनाना चाहती हूं और उन महिलाओं का समर्थन करना चाहती हूँ जो अपने डर का सामना करना चाहती हैं।’

 

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...