13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत दौरे पर आने से पहले पोप फ्रांसिस से मिले थे जेडी...

भारत दौरे पर आने से पहले पोप फ्रांसिस से मिले थे जेडी वेंस, शेयर की थी तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस समय भारत दौरे पर हैं. लेकिन भारत आने से पहले वह इटली गए थे, जहां उन्होंने ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी. पोप फ्रांसिस के निधन के बाद आज एक बार फिर वेंस ने उन्हें याद किया. जेडी वेंस ने पोप फ्रांसिस के निधन पर कहा कि अभी पोप फ्रांसिस के निधन के बारे में पता चला. मेरी संवेदना उन्हें प्यार करने वाले दुनियाभर के ईसाइयों के साथ है. मुझे उनसे कल मुलाकात कर खुशी हुई. वह बीमार थे. मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

बता दें कि परिवार के साथ इटली के दौरे पर गए जेडी वेंस ने रविवार को ईस्टर के मौके पर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी. पोप फ्रांसिस के साथ मुलाकात के बाद वेंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज मेरी होली फादर पोप फ्रांसिस से मुलाकात हुई. मैं उनसे मुलाकात के निमंत्रण के लिए आभारी हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं. हैप्पी ईस्टर.

बता दें कि जेडी वेंस अपने परिवार के साथ इटली के दौरे पर गए थे. पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें निमोनिया था. वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. वह हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे. उनका अपने आवास कासा सेंटा मार्टा पर निधन हुआ. हालांकि, यह मुलाकात कुछ ही मिनटों की थी. इस दौरान वेंस ने उन्हें ईस्टर की शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात के वीडियो में देखा जा सकता है कि पोप फ्रांसिस व्हीलचेयर पर हैं. इस दौरान देखा गया कि उनके हाथ कांप रहे थे.

व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताया. पोस्ट में कहा गया कि ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, पोप फ्रांसिस. इस दौरान पोप फ्रांसिस के साथ राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की तस्वीर शेयर की गई. इटली दौरे पर गए जेडी वेंस की पोप फ्रांसिस से मुलाकात की भी तस्वीर शेयर की गई.

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...