19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिनपिंग ने खुद देखी आर्मी रॉकेट फोर्स की तैयारी, परमाणु मिसाइल बढ़ाने...

जिनपिंग ने खुद देखी आर्मी रॉकेट फोर्स की तैयारी, परमाणु मिसाइल बढ़ाने पर जोर, कोई प्लान बना रहे चीनी राष्ट्रपति?

Published on

बीजिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्ट्रैटजिक मिसाइल ट्रूप से अपनी ताकत और युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने पर काम करने के लिए कहा है। शी ने गुरुवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रॉकेट फोर्स की रॉकेट फोर्स ब्रिगेड का जायजा लेने के बाद अपनी सेना से ये खास अपील की है। जिनपिंग की ओर से सैन्य ताकत बढ़ाने, खासतौर से परमाणु हथियारों पर जोर देने की कोशिश ऐसे समय हो रही है, जब चीन की ताइवान मुद्दे को लेकर अमेरिका से तनातनी है। वहीं भारत से भी बॉर्डर पर चीन का टकराव चल रहा है। ऐसे में जिनपिंग के इस दौरे से कई सवाल उठ रहे हैं।

चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिनपिंग ने सैनिकों से अपने काम को दृढ़ता से पूरा करने के लिए कहा है। शी जिनपिंग ने जिस पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रॉकेट फोर्स की एक ब्रिगेड का निरीक्षण किया है, वह रॉकेट फोर्स देश की पारंपरिक और परमाणु मिसाइलों की देखरेख करती है। इसे ब्रिगेड को बेहतर होते अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा और मजबूत गठबंधनों के हथियारों के विकास के मद्देनजर चीन की परमाणु ताकतों को आधुनिक बनाने का काम सौंपा गया है।

चीन का सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर
चीनी मीडिया आउटलेट कैलियांशे के अनुसार निरीक्षण के दौरान शी ने सैनिकों से राजनीतिक मार्गदर्शन का पालन करने, मिशन जिम्मेदारी को मजबूत करने और बल निर्माण के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। चीन ने पिछले महीने ही प्रशांत महासागर में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च भी किया था, ये शी जिनपिंग के परमाणु निर्माण पर जोर को दिखता है।

चीन की सेना में हालिया समय में काफी उठापटक भी दिखी है। चीनी सेना में कुछ महीनों से एक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में रॉकेट फोर्स सहित कई जनरलों और एयरोस्पेस रक्षा उद्योग के अधिकारियों को हटाया गया है। इसी साल जून में राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा था कि चीनी सेना की कार्यशैली में कुछ समस्याएं जड़ें जमाए हुए हैं, जबकि सेना में भ्रष्ट तत्वों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...