10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा, भारत ने अवैध कब्जा किया... पाकिस्तान ने उगला...

जूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा, भारत ने अवैध कब्जा किया… पाकिस्तान ने उगला जहर, कश्मीर से तुलना की

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने कश्मीर के बाद अब जूनागढ़ को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने गुरुवार को जूनागढ़ मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने जूनागढ़ पर अवैध कब्जा किया हुआ है। अपने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बोलते हुए मुमताज ने कहा कि जूनागढ़ के बारे में पाकिस्तान का नीतिगत बयान हमेशा स्पष्ट रहा है कि भारत के गुजरात का एक शहर जिसे 1948 में मिला लिया गया था। उन्होंने दावा किया, “जूनागढ़ को पाकिस्तान में मिला लिया गया था। पाकिस्तान इस मामले को ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में देखता है। जूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा था और भारत का उस पर अवैध कब्जा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है।”

जूनागढ़ की कश्मीर से की तुलना
मुमताज ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान “हमेशा राजनीतिक और कूटनीतिक मंचों पर जूनागढ़ मुद्दे को उठाता रहा है और इसका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भी जूनागढ़ मुद्दे को जम्मू और कश्मीर की तरह अधूरा एजेंडा मानता है।” पाकिस्तान दुनिया के हर एक मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठाता रहा है, लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ी है। पाकिस्तान कश्मीर को आतंकवाद के जरिए हासिल करने का सपना देखता है। इस कारण भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध निचले स्तर पर हैं।

बांग्लादेश को लेकर क्या बोला पाकिस्तान
इसके अलावा, प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, मुमताज ने बांग्लादेश के साथ “सकारात्मक और मजबूत संबंध” विकसित करने की पाकिस्तान की इच्छा व्यक्त की। उनके अनुसार, “दोनों देशों की सरकारों के सहयोग से संबंध और बेहतर होगा।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों के लोगों के लिए फायदेमंद हैं।” इसके अलावा, उन्होंने खुलासा किया कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने की उम्मीद है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...