8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकर्ज के संकट में फंसे मालदीव को चीन देगा राहत! आईएमएफ की...

कर्ज के संकट में फंसे मालदीव को चीन देगा राहत! आईएमएफ की चेतावनी के बाद राजदूत ने किया बड़ा ऐलान

Published on

माले:

अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से मालदीव को बढ़ते कर्ज के लिए चेताया गया है। आईएमएफ के मालदीव को बाहरी और समग्र ऋण संकट के उच्च जोखिम की चेतावनी दिए जान के बाद चीन की ओर से अहम बयान आया है। मालदीव के सबसे बड़े ऋणदाता चीन ने कहा है कि माले और बीजिंग के बीच लोन रीपेमेंट में कुछ राहत प्रदान करने के लिए चर्चा हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि चीन की ओर से आने वाले समय में मालदीव को कर्ज पर कुछ राहत का ऐलान हो सकता है।

चीनी समाचार पोर्टल Edition.mv की एक रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव में चीन के राजदूत वांग लिक्सिन ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि ऋण पुनर्गठन (रीस्ट्रक्चरिंग) कोई स्थायी समाधान नहीं है। इससे कहीं ना कही मालदीव को बीजिंग से भविष्य में वित्तीय सहायता मांगने में भी बाधा आएगी। वांग ने बताया कि चीन और मालदीव की एक तकनीकी टीम इस मुद्दे पर वार्ता कर रहे हैं।

आईएमएफ ने मालदीव को क्या कहा
आईएमएफ की ओर से 13 मई को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालदीव का मुख्य रूप से द्विपक्षीय और वाणिज्यिक ऋणदाताओं पर बकाया बाहरी सार्वजनिक और सार्वजनिक गारंटी (पीपीजी) ऋण 2022 में 3,072 मिलियन डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 49 प्रतिशत) हो गया है। ये 2021 से 3,046 मिलियन डॉलर ज्यादा है। पीपीजी कर्ज के 19 प्रतिशत के साथ चीन मालदीव का सबसे बड़ा ऋणदाता है।

चीन के राजदूत वांग ने कहा कि उनका देश नहीं चाहता कि मालदीव का कर्ज और ज्यादा बढ़े। ऐसे में चीन की ओर से मालदीव को और ग्रांट और मुफ्त सहायता देने को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां ये भी ध्यान देने की बात है कि चीनी राजदूत की यगह टिप्पणी भारत की ओर से मालदीव को एक साल के लिए 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के साथ बजटीय समर्थन देने के कुछ दिनों बाद आई है। माले की ओर से इसके लिए भारत से अनुरोध किया गया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...