13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में खालिस्तानियों की करतूत, ऐतिहासिक गुरुद्वारे को भी नहीं छोड़ा, दीवारों...

कनाडा में खालिस्तानियों की करतूत, ऐतिहासिक गुरुद्वारे को भी नहीं छोड़ा, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

Published on

वैंकूवर:

भारत के विरोध में खालिस्तानी इस कदर अंधे हो गए हैं कि उन्होंने गुरुद्वारे को भी नहीं छोड़ा है। कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानियों ने एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को खालिस्तान समर्थक पेंटिंग से अपवित्र किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस तोड़फोड़ का आरोप चरमपंथी ताकतों पर लगाया है। वैंकूवर में स्थित खालसा दीवान सोसाइटी (KDS) गुरुद्वारे की दीवार पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी चीजों को स्प्रे पेंट से उकेरा गया है। इस गुरुवारे को रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने जारी किया बयान
घटना के बाद जारी एक बयान में केडीएस ने कहा, ‘खालिस्तान की वकालत करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह ने खालिस्तान जिंदाबाद जैसे विभाजनकारी नारों के साथ हमारी पवित्र दीवारों को खराब कर दिया।’ बयान में आगे कहा गया है कि ‘हम अपने समुदाय के इतिहास में एक दर्दनाक क्षण का शोक मनाते हैं क्योंकि हम खालसा साजना दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं- एक ऐसा दिन जो सिखों की ताकत, एकता और लचीलेपन का प्रतीक है।’

केडीएस के रिकॉर्डिंग सचिव जोगिंदर सुन्नर के हवाले से बताया गया है कि घटना शनिवार को आधी रात से सुबह 3 बजे के बीच हुई। कुछ अज्ञात लोग ट्रक पर सवाल होकर पहुंचे और गुरुद्वारे के गेट और बाहरी दीवारों पर नारे लिख दिए। उन्होंने बताया कि वैंकूवर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

केडीएस ने बताया चरमपंथियों का काम
केडीएस प्रबंधन ने इसे सिख समुदाय में विभाजन पैदा करने के हवाले से की गई चरमपंथी घटना बताया है। अपनी विज्ञप्ति में इसने कहा, यह कृत्य चरमपंथी ताकतों के चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जो कनाडाई सिख समुदाय के भीतर भय और विभाजन पैदा करना चाहते हैं। 1906 में स्थापित इस गुरुद्वारे ने पिछले सप्ताह के आखिर में बैसाखी परेड या ‘नगर कीर्तन’ का आयोजन किया था, जिसमें खालिस्तान समर्थक समूहों को भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...