10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतीय दूतावास को घेरने की तैयारी में खालिस्तानी, आतंकी संगठन...

अमेरिका में भारतीय दूतावास को घेरने की तैयारी में खालिस्तानी, आतंकी संगठन एसएफजे ने किया ऐलान

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका की जमीन पर मौजूद आतंकी सिख समूह लगातार भारत के दूतावास और कॉन्सुलेट के खिलाफ खुलेआम धमकी दे रहे हैं। प्रतिबंधित आतंकी समूह सिख फॉर जस्टिस ने (SFJ) आज 15 अगस्त को वाशिंगटन में भारतीय दूतावास की घेराबंदी करने की घोषणा की है। एसएफजे ने अमेरिका में नवनियुक्त भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के खिलाफ अमेरिकी विदेश विभाग को पत्र लिखकर शिकायत भी की है। आतंकी संगठन ने भारतीय राजदूत को पीएम ‘मोदी की अंतरराष्ट्रीय दमन नीति का निर्माता’ बताया है। इससे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी घेराबंदी के बारे में जानकारी दी है।

प्रतिबंधित एसएफजे ने बताया है कि उसने नवनियुक्त भारतीय राजदूत क्वात्रा के खिलाफ वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमेटिक रिलेशंस 1961 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत संगठन ने बेबुनियाद और मनगढंत आरोप लगाया है कि क्वात्रा की मौजूदगी अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन करती है और अमेरिकी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता को खतरे में डालती है।

भारतीय राजदूत क्वात्रा का विरोध
संगठन ने क्वात्रा की मौजूदगी को अमेरिका में मौजूद खालिस्तान समर्थक समूहों की अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत से बाहर मौजूद सिखों के खिलाफ हिंसक अपराधों में हिस्सेदार भी बताया है। इसके साथ ही आतंकी संगठन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास की घेराबंदी करने की अपील की है।

भारत ने बढ़ाया है प्रतिबंध
सिख फॉर जस्टिस एक चरमपंथी संगठन है। इसकी स्थापना भारत में वांछित सिख चरमपंथी गुरपतवंत सिंह ने की थी। इसका उद्येश्य पंजाब को खालिस्तानी मुल्क बनाने की दिशा में काम करना है। भारत सरकार ने साल 2019 में पहली बार इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। भारत में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसी साल जुलाई में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...