10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिम जोंग उन ने फिर दिखाई बर्बरता, बाढ़-भूस्खलन रोकने में विफल रहे...

किम जोंग उन ने फिर दिखाई बर्बरता, बाढ़-भूस्खलन रोकने में विफल रहे 30 अधिकारियों को दी फांसीः रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में देश में आई भारी बाढ़ और भूस्खलनों को रोकने में विफल रहने के आरोप में 20 से 30 अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी. इस बाढ़ में करीब 4,000 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 15,000 से अधिक लोगों को पलायन करना पड़ा था. दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, किम ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार और कर्तव्य की उपेक्षा के आरोपों के तहत मृत्युदंड देने का आदेश दिया था.

एकसाथ फांसी पर चढ़ाया गया
टीवी चोसुन की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 20 से 30 अधिकारियों को एक साथ फांसी पर चढ़ाया गया. पहले मीडिया में खबर आई थी कि किम ने इन अधिकारियों को कठोर दंड का ऐलान किया था. लेकिन अब फांसी की बात सामने आ रही है. हालांकि, जिन अधिकारियों की फांसी दी गई है, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ के बाद अधिकारियों को डर सता रहा था कि कब उनका नंबर आ जाएगा.

बाढ़ प्रभावितों से मिले थे किम
पिछले महीने किम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था. इस दौरान किम ने उन रिपोर्टों का खंडन किया था जिसमें कहा गया था कि बाढ़ से देशभर में हजारों लोगों की मौत हुई है.

यह पहली बार नहीं जब किम ने लिया ऐसा फैसला
यह पहली बार नहीं है जब किम ने कथित विफलताओं के लिए फांसी का आदेश दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर एम्बेसडर किम ह्योक चोल को अमेरिका के साथ किम और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शिखर वार्ता न कराने के आरोप में फांसी दी गई थी. उत्तर कोरिया में सार्वजनिक फांसी की एक लंबी परंपरा रही है. कोरिया टाइम्स के अनुसार, महामारी से पहले हर साल औसतन 10 फांसी की जाती थी, लेकिन पिछले साल यह संख्या बढ़कर कम से कम 100 हो गई थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...