3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeभोपालआय से अधिक संपत्ति का मामला : आबकारी अधिकारी की 2 करोड़...

आय से अधिक संपत्ति का मामला : आबकारी अधिकारी की 2 करोड़ आय पर 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागर

Published on

भोपाल।

लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी अधिकारी के आठ ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि अधिकारी की वैध आय केवल 2 करोड़ रुपये है, जबकि उसके पास 18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई है।

लोकायुक्त की टीम ने भोपाल, सीहोर और रायसेन में एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में कई अचल संपत्तियां, लग्जरी वाहन, कीमती आभूषण, नकदी और बैंक खातों में भारी राशि का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, अधिकारियों की संपत्तियां उनकी वैध आय से लगभग नौ गुना अधिक हैं। टीम को जांच के दौरान आलीशान मकान, कई भूखंड, महंगी कारें और भारी मात्रा में नकदी मिली। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि इन संपत्तियों का अधिकांश हिस्सा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदा गया है।

Read Also: भेल लेडीज क्लब ने लगाया बाजार

लोकायुक्त की टीम अब इन संपत्तियों की वैधता की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this