10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

Published on

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन को झुलसाने लगी है। खाड़ी देशों से गैस आयात का मुख्य मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ बंद होने की खबरों ने देशभर में एलपीजी (LPG) की भारी किल्लत पैदा कर दी है। आपूर्ति श्रृंखला टूटने की आशंका और अफवाहों के कारण पूरे देश में ‘पैनिक बुकिंग’ का दौर शुरू हो गया है, जिससे गैस एजेंसियों के बाहर युद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं। आलम यह है कि जो कॉमर्शियल सिलेंडर ₹2000 में मिलता था, उसकी कालाबाजारी ₹4000 तक पहुंच गई है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद जनता में डर व्याप्त है कि आने वाले दिनों में चूल्हे जलना मुश्किल हो जाएंगे। मध्य प्रदेश: ऑनलाइन बुकिंग ठप, इंडक्शन की बिक्री 7 गुना बढ़ी मध्य प्रदेश में हालात बदतर होते जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली सर्वर डाउन होने की वजह से पूरी तरह ठप पड़ गई है।

प्रदेश में गैस की वेटिंग लिस्ट 8 दिन तक बढ़ गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। राजधानी भोपाल में गैस न मिलने के कारण इंडक्शन चूल्हों की मांग में 7 गुना इजाफा हुआ है और इनकी कीमतें भी रातों-रात दोगुनी हो गई हैं। भोपाल होटल एसोसिएशन के अनुसार, करीब 2000 होटल और रेस्टोरेंट को पिछले 4 दिनों से एक भी कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला है, जिससे हजारों परिवारों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान: उद्योगों पर ताले और राजनीतिक उबाल उत्तर प्रदेश में गैस संकट ने औद्योगिक पहिये को थाम दिया है। बुलंदशहर में स्थित एशिया के सबसे बड़े पॉटरी उद्योग की 95% यूनिट्स बंद हो गई हैं, जिससे लगभग 30 हजार श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। फिरोजाबाद का चूड़ी उद्योग और आगरा का पेठा उद्योग भी गैस की कमी के कारण दम तोड़ रहा है। वहीं राजस्थान में यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप ले चुका है। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की ‘शवयात्रा’ निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। कोटा के हॉस्टल मेस और ढाबों में अब गैस की जगह लकड़ी और कोयले का धुआं उठ रहा है, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए चिंता का विषय है।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...