17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकेपी ओली ने PM मोदी को दिया नेपाल आने का न्योता, विदेश...

केपी ओली ने PM मोदी को दिया नेपाल आने का न्योता, विदेश सचिव के जरिए भेजा संदेश

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है. उन्होंने यह निमंत्रण विदेश सचिव विक्रम मिस्री के माध्यम से भेजा है. वह नेपाली पीएम ओली से मिलने पहुंचे थे, जिनके जरिए उन्होंने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया. उन्होंने पिछले महीने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के सदन में विश्वास मत खोने के बाद केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री बने थे. विदेश सचिव मिस्री ने पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से भी काठमांडू के बुधनीलकांठा में उनके आवास पर मुलाकात की. देउबा के दफ्तर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात की.

केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर पीएम मोदी नेपाल जाएंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वह चार बार नेपाल दौरे पर गए हैं. इनके अलावा प्रधानमंत्री एक बार कालापानी के दौरे पर भी गए थे, जिसका नेपाल ने विरोध भी किया था. नेपाल इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है. उनकी यात्राओं का भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर फोकस होता है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...