10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयझूठ पर झूठ... गैंगवॉर में भारत को फंसाने चले ट्रूडो की डूब...

झूठ पर झूठ… गैंगवॉर में भारत को फंसाने चले ट्रूडो की डूब गई नैया, अपने ही जाल में फंस गया कनाडा

Published on

नई दिल्ली

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का एक और झूठ दुनिया के सामने आ गया है। 1985 में एयर इंडिया कनिष्क बम धमाके में बरी हुए रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के मामले में दो लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दरअसल रिपुदमन की हत्या का आरोप ट्रूडो ने भारत पर लगाया है लेकिन अब दो कनाडाई नागरिक फॉक्स और लोपेज ने इस हत्या का दोष स्वीकार किया है। ऐसे में एक बार फिर से भारत के साथ तल्ख होते रिश्तों के बीच कनाडा फिर से झूठा साबित हो गया है।

साल 2022 में रिपुदमन की हुई थी हत्या
बता दें कि रिपुदमन सिंह मलिक को 14 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मार दी गई थी। उन पर 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 में बम रखने का आरोप था। इस हादसे में 329 लोग मारे गए थे। 2005 में मलिक और अजयब सिंह बागरी को इस मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। टान्नर फॉक्स और जोस लोपेज ने ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में मलिक की हत्या का दोष स्वीकार कर लिया है। उनकी सजा पर 31 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों को कम से कम 20 साल की सजा हो सकती है।

हत्या के मास्टरमाइंडर की तलाश जारी
मलिक के परिवार के वकीलों का कहना है कि हत्या के पीछे पैसे का मामला था। लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि हत्या किसने करवाई और क्यों? परिवार का कहना है कि जब तक हत्या के पीछे के असली मास्टरमाइंड का पता नहीं चल जाता, तब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिलेगी। लोपेज की वकील ग्लोरिया एनजी ने कहा कि, “पैसा इस अपराध का एक बड़ा कारण हो सकता है।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्य अपराधी कौन थे या उनका मृतक से कोई निजी विवाद था या नहीं। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि हत्या के पीछे कई लोग हो सकते हैं। उन्होंने इसकी योजना बनाई थी और इसके लिए हत्यारों को काम पर रखा था।

हो सकती है दोनों को 20 साल की सजा
फॉक्स और लोपेज को सजा सुनाए जाने के लिए 31 अक्टूबर को अदालत में पेश होना है। उन्हें 20 साल की सजा हो सकती है। बता दें कि 1985 का एयर इंडिया बम विस्फोट कनाडा के सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में से एक था। 23 जून, 1985 को अटलांटिक महासागर के ऊपर एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। रिपुदमन सिंह मलिक को शुरुआत में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 2005 में सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था। हालांकि, मलिक को हमेशा इस मामले से जोड़कर देखा जाता रहा।

Latest articles

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

भोपाल।गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में शिवशक्ति जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन...

बीएचईएल भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

भेल भोपाल ।बीएचईएल में महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप के अपर महाप्रबंधक  प्रशांत पाठक...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...