10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुल्क के लिए जान भी हाजिर... कश्मीर पर डिबेट में पाकिस्तान को...

मुल्क के लिए जान भी हाजिर… कश्मीर पर डिबेट में पाकिस्तान को ‘धोने’ वाली याना मीर कौन हैं?

Published on

नई दिल्ली

अगर आप सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते हैं तो बीते 24 घंटे में आपने ट्विटर पर वायरल एक डिबेट सुनी होगी। इसमें एक तेजतर्रार कश्मीरी पत्रकार ने पाकिस्तानी एक्सपर्ट को कश्मीर के मुद्दे पर ऐसी लताड़ लगाई कि वह हंसे तो लेकिन बोल कुछ नहीं सके। बंटवारे के बाद से कश्मीर को पाने की हसरत में दुबले होते जा रहे पाकिस्तान के हुक्मरान हर वैश्विक मंच पर इस मुद्दे को उछालते रहते हैं लेकिन एक कश्मीरी ने पाकिस्तान की कारगुजारी पर इस तरह से जवाब दिया कि भारत में यह आवाज गूंज रही है। रविवार को देर शाम तक ट्विटर पर #yanamir ट्रेंड करता रहा। सेना के कई पूर्व अधिकारियों ने इस डिबेट का वीडियो शेयर किया और याना मीर के तर्कों को सराहा। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने लिखा कि एक पाकिस्तानी चैनल पर कश्मीर की कहानी पाकिस्तान को आसानी से समझाई। केजेएस ढिल्लन ने वायरल वीडियो में सुनाई दे रही उनकी आखिरी लाइन पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, ‘आखिरी लाइन भविष्य की हकीकत है।’ दरअसल, याना मीर ने आखिर में कहा था कि पाकिस्तान की इसी हरकत के कारण अब बात POK लेने की होने लगी है। गूगल पर सर्च किया जा रहा है कि कौन हैं याना मीर?

कौन हैं याना मीर?
याना मीर एक कश्मीरी पत्रकार हैं। वह एक मीडिया समूह की एडिटर-इन चीफ है। वह मीडिया पैनलिस्ट, नेशनल टीवी डिबेटर और एक अच्छी वक्ता भी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल के साथ घाटी की एक खूबसूरत तस्वीर लगा रखी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें फॉलो करने वाले भारतीय और पाकिस्तानी दोनों हैं। एक पिन ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘जिस मिट्टी पर जन्म लिया, उसी मिट्टी की खुशबू में दफन हो जाना है। मुल्क के लिए जान भी हाजिर।’

याना मीर कई मीडिया समूह के लिए ओपिनियन पीस लिखती हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। एक वेबसाइट पर उनके प्रोफाइल में लिखा है कि याना मीर कश्मीर की पहली महिला यूट्यूब व्लॉगर है, जो ग्राउंड जीरो से कश्मीर की सियासी हकीकत को सामने रखती हैं। वह ऑल यूके यूथ सोसाइटी की उपाध्यक्ष हैं। यह एक सामाजिक संगठन है जो घाटी में युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करता है। उन्होंने कश्मीर में पहली बार फैशन शो आयोजित किया था, जिसकी काफी सराहना हुई थी।

याना मीर का वायरल वीडियो
वह जितनी अच्छी हिंदी बोलती हैं उतनी ही धारदार अंग्रेजी भी। अमेरिका में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल जरदारी ने जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान को जमकर सुनाया था। संयुक्त राष्ट्र के चेयरपर्सन को संबोधित वीडियो में याना मीर ने कहा था कि भारतीय मुस्लिम के तौर पर मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि हम 39 मिलियन हैं, जो आबादी का 20 फीसदी हैं। हर चुनाव में उन्हें (पीएम मोदी) वोट दे रहे हैं…। याना ने ‘हिंदू सुप्रीमेसी’ पर पाकिस्तान की ओर से फैलाई जा रही अफवाह पर भी पाक नेताओं को खूब लताड़ा। उन्होंने कई सरकारी योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि ये हर नागरिक के लिए हैं। इसमें कोई ‘हिंदू सुप्रीमेसी’ जैसी बात नहीं है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...