12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव के राष्ट्रपति ने लगातार 15 घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बनाया ऐतिहासिक...

मालदीव के राष्ट्रपति ने लगातार 15 घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत पर बयान के बाद विपक्ष कर रहा माफी की मांग

Published on

माले

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लगातार 15 घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार को करीब 15 घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने यूक्रेनी नेता वोलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 46 साल के राष्ट्रपति मुइज्जू ने शनिवार को सुबह 10:00 बजे (स्थानीय समय) से इस मैराथन प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत की थी। हालांकि उन्होंने इस दौरान नमाज पढ़ने के लिए वक्त लिया था। उन्होंने कुल 14 घंटे और 54 मिनट तक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि “प्रेस कॉन्फ्रेंस आधी रात के बाद भी जारी रहा और ये किसी भी देश के राष्ट्रपति द्वारा बनाया गया एक नया विश्व रिकॉर्ड। इस दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू लगातार पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।” इससे पहले अक्टूबर 2019 में यूक्रेन की राष्ट्रीय रिकॉर्ड एजेंसी ने दावा किया था कि जेलेंस्की की 14 घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको द्वारा बनाए गए सात घंटे से ज्यादा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि “उन्होंने समाज में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और तथ्यात्मक, संतुलित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया।” लंबे सत्र के दौरान, मुइज्जू ने पत्रकारों के माध्यम से जनता द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों का भी उत्तर दिया। बयान में कहा गया कि 2023 में सत्ता में आने वाले मुइज़ू ने रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) द्वारा प्रकाशित 2025 विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 180 देशों में से अपने द्वीप राष्ट्र के दो पायदान ऊपर 104वें स्थान पर पहुंचने का भी संकेत दिया। इस दौरान मालदीव के राष्ट्रपति ने कई तरह के सवालों के जवाब दिए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीब दो दर्जन पत्रकार इसमें शामिल हुए थे, जिनके लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने साल 2009 में पानी के अंदर बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसका मकसद समुद्री खतरे की तरफ दुनिया का ध्यान आकर्षित करना था। इस दौरान उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि समुद्र का बढ़ता जलस्तर नीचले इलाकों को डूबो सकता है। वहीं इस दौरान उन्होंने भारत को लेकर जो कुछ कहा, उसके बाद उनसे माफी की मांग की जा रही है। मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत पर दिए गये बयान की आलोचना की है।

राष्ट्रपति मुइज्जू से इसलिए माफी की मांग की जा रही है, क्योंकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे भारत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि भारत के साथ मालदीव ने जो समझौते किए हैं, उसमें कोई ‘चिंता की बात’ नहीं है। जिसके बाद विपक्ष का कहना है मोहम्मद मुइज्जू लगातार एंटी-इंडिया कैम्पेन चलाते रहे, भारत के खिलाफ लोगों की भावनाओें को भड़काते रहे और जनता को गुमराह करते रहे। लिहाजा मोहम्मद मुइज्जू को माफी मांगनी चाहिए। अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि भारत और मालदीव, दोनों देशों के लोगों से मोहम्मद मुइज्जू को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनके कैम्पेन ने दोनों देशों के संबंध को नुकसान पहुंचाया है। अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि मोहम्मद मुइज्जू ने 2023 के चुनाव में लगातार ढोल पीटा था कि भारत के साथ हुए समझौतों ने मालदीव की अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाया है।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...