5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव नहीं करेगा भारत के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल, जान बचाने वाले प्लेन...

मालदीव नहीं करेगा भारत के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल, जान बचाने वाले प्लेन से भी मुइज्जू को हुई दिक्कत

Published on

माले:

मालदीव की सरकार भारतीय सैनिकों को वापस भेज रही है। इस बीच मुइज्जू सरकार का इरादा है कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) दो भारतीय हेलीकॉप्टरों और एक डोर्नियर विमान का इस्तेमाल भी बंद कर दे। इन विमानों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इनके संचालन के लिए यहां भारत के सैनिक मौजूद थे। मोहम्मद मुइज्जू के अनुरोध पर भारत मालदीव में मौजूद 89 भारतीय सैनिकों को वापस लेने पर सहमत हुआ है। दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद विमान संचालन के लिए सैनिकों की जगह नागरिकों को लाने पर सहमति बनी।

मालदीव की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सैनिकों का पहला जत्था 10 मार्च को रवाना हुआ और आखिरी जत्था 10 मई तक रवाना होगा। वहीं सैनिकों की जगह विमान संचालन करने वाले नागरिक कर्मियों का पहला जत्था अब मालदीव पहुंच गया है। सैनिकों की जगह वह अब विमान और हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहा है। पिछले महीने भारत ने अड्डू में इस्तेमाल किए गए हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए वापस लेने के बाद एक नया हेलीकॉप्टर भेजा था। नए हेलीकॉप्टर के साथ आया भारतीय नौसैनिक जहाज 29 फरवरी को मालदीव में रुका था।

भारत के विमानों का नहीं होगा इस्तेमाल
विमान का इस्तेमाल समुद्र में खोज अभियानों और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में द्वीपों से रोगियों को ले जाने के लिए किया जाता था। मालदीव की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भारतीय विमान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हालांकि विमान को संचालित करने के लिए भारत की ओर से भेजी गई टेक्निकल टीम का क्या होगा यह अभी साफ नहीं है। मालदीव सरकार की ओर से शुरू की गई एयर एंबुलेंस सर्विस और MNDF में जोड़े गए एयर कार्गो के कारण भारतीय विमानों का परिचालन बंद होने की उम्मीद है।
तुर्की से ड्रोन मिलते ही मालदीव ने उगला भारत के खिलाफ जहर

भारत के टेक्निकल स्टाफ पर नहीं विश्वास
भारत ने मालदीव में सिविल तकनीकी कर्मचारी भेजे हैं। लेकिन मालदीव की सरकार और नेता यह मानने को तैयार नहीं कि यह सैनिक नहीं हैं। इस बारे में जब सवाल किया गया तो मालदीव सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वे नागरिक थे या नहीं इसकी पुष्टि की जाएगी। इसकी पुष्टि कैसे होगी यह अभी खुलासा नहीं हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने मंगलवार को भारतीय एयरक्राफ्ट को वापस भेजने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि ‘नागरिकों के भेष में’ भारतीय सैनिकों को मालदीव में रहने की जरूरत नहीं।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...