5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशख्स ने चलती ट्रेन पर खेला खूनी खेल, बार-बार मौत को दी...

शख्स ने चलती ट्रेन पर खेला खूनी खेल, बार-बार मौत को दी मात, डरावना VIDEO वायरल

Published on

नई दिल्ली,

एक शख्स ने ‘Subway Surfers’ गेम को रिक्रिएट करने की कोशिश में वो किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी. उसने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट किए. इस दौरान रास्ते में एक पुल आता है. वो बैरियर आने पर बैठ जाता है और फिर दोबारा खड़ा हो जाता है. ये स्टंट वो तेज रफ्तार वाली चलती ट्रेन पर करता है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स की काफी आलोचना कर रहे हैं. इनका कहना है कि ऐसा खतरनाक खेल खेलने के कारण उसकी जान तक जा सकती थी.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर amarbanglaremati नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये मामला बांग्लादेश का है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसमें दिखाई दे रहे शख्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कहा, ‘बांग्लादेश बिगेनर्स के लिए नहीं है.’ वहीं शख्स की इतनी खतरनाक स्टंट करने की हिमाकत देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में शख्स खतरनाक तरीके से चलती ट्रेन की छत पर खड़ा नजर आ रहा है. ऐसा लगा मानो शख्स सबवे सर्फर्स के मेन कैरेक्टर की नकल कर रहा हो. वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.

लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘कैमरामैन पुलिस अफसर है.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘भाई अपनी जिंदगी के साथ खेल रहा है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मरने के लिए बेवकूफों वाला तरीका अपना रहा है.’ वहीं चौथे यूजर का कहना है, ‘ये बहुत खतरनाक है. एक गलत कदम इसके सिर को धड़ से अलग कर सकता है.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...