8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकई देश हासिल करने जा रहे परमाणु बम, दुनिया तीसरे विश्व युद्ध...

कई देश हासिल करने जा रहे परमाणु बम, दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर… पूर्व रूसी प्रेसीडेंट का बड़ा बयान

Published on

मॉस्को:

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने दुनिया में परमाणु हथियार हासिल करने की होड़ बढ़ने की चेतावनी दी है। मेदवेदेव ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से वैश्विक स्तर पर नए तनाव पैदा हो रहे हैं, उससे आने वाले सालों में और भी देश परमाणु हथियार हासिल कर लेंगे। इससे एक नई तरह की चुनौती विश्व के सामने आएगी। मेदवेदेव ने परमाणु हथियारों की बढ़ती होड़ के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के देश यूक्रेन में रूस के खिलाफ छद्म युद्ध (प्रॉक्सी वॉर) कर रहे हैं। इससे दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर पहुंच गई है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मेदवेदेव ने कहा कि दुनिया में परमाणु हथियारों का खतरा बढ़ रहा है और स्थिति विश्व युद्ध जैसी हो गई है। उन्होंने न्यू स्टार्ट संधि के बारे में भी बात की। यह संधि उन्होंने 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्राग में की थी। इस संधि का मकसद परमाणु हथियारों की संख्या को कम करना था। यह संधि फरवरी 2026 में खत्म होने वाली है।

मेदवेदेव ने ब्रिटेन-फ्रांस को घेरा
मेदवेदेव ने फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश अपने परमाणु हथियारों को लेकर आक्रामक बातें कर रहे हैं। यह दुनिया में शांति के लिए खतरनाक है। उन्होंने यूरोपीय देशों की रणनीतिक क्षमताओं को मामू बताते हुए कहा कि स्थिति बहुत नाजुक है। मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘दुनिया नए खतरनाक हथियार बनाएगी और कई देश परमाणु हथियार हासिल करेंगे। हालात ऐसे हैं कि यूक्रेन संघर्ष खत्म होने के बाद भी दशकों तक परमाणु निरस्त्रीकरण मुमकिन नहीं है।

मेदवेदेव ने संकेत दिया है कि रूस पश्चिमी देशों के रवैये से चिंतित है। उनका मानना है कि पश्चिमी देश यूक्रेन का इस्तेमाल रूस को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं। वहीं रूस को लगता है कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों को बनाए रखना जरूरी है। दूसरी ओर कई देश परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश में लगे हैं, जो खतरनाक है।

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट के अनुसार, रूस और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े परमाणु शक्ति वाले देश हैं। दोनों देशों के पास दुनिया के तकरीबन 88 फीसदी परमाणु हथियार हैं। इसके बाद चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया का नंबर आता है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...