11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सैनिक की हत्या पर जबरदस्त बवाल, वेस्ट बैंक पर टूटा IDF...

इजरायली सैनिक की हत्या पर जबरदस्त बवाल, वेस्ट बैंक पर टूटा IDF का कहर

Published on

यरूशलम

पूर्वी यरूशलम में इजरायली सेना की जांच चौकी पर एक फिलिस्तीनी हमलावर ने शनिवार रात एक इजरायली महिला सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भड़की इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान हुई झड़पों में दो फिलिस्तीनी युवक मारे गए हैं, जबकि 7 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इजरायल में सुकौत की हफ्तेभर की छुट्टियां शुरू होने में महज 24 घंटे का वक्त बचा है। इस दौरान हजारों यहूदी यरूशलम आते हैं। शनिवार रात को गोलीबारी पूर्वी यरूशलम के शुआफात शरणार्थी शिविर के पास स्थित जांच चौकी पर हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक कार से निकला और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें महिला सैनिक और एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना ने रविवार तड़के बताया कि 19 वर्षीय महिला सैनिक की मौत हो गई है।

हेलीकॉप्टर से की जा रही हमलावरों की तलाश
इजरायली पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में अर्द्धसैन्य सीमा पुलिस इकाई के दो सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विशेष बलों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से हमलावर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार तड़के बताया कि हमले में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री याइर लापिद ने कहा कि आज रात हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवार के साथ हैं। आतंकवाद हमें शिकस्त नहीं दे पाएगा। हम मुश्किल की इस घड़ी में भी मजबूत हैं।

1967 में इजरायल ने किया था पूर्वी यरूशलम पर कब्जा
इजरायल ने 1967 के युद्ध में पूर्वी यरूशलम पर कब्जा जमाया था। वह पूर्वी यरूशलम समेत पूरे शहर को क्षेत्र के सबसे अधिक महत्वपूर्ण पवित्र स्थलों का घर मानता है। वहीं, फिलिस्तीनी पूर्वी यरूशलम को भविष्य के अपने देश की राजधानी मानते हैं। इजरायल देश में फिलिस्तीन के घातक हमलों के बाद से ही वेस्ट बैंक में आए दिन गिरफ्तारियां कर रहा है। इजरायली सेना की ज्यादातर गतिविधि फिलिस्तीनी शहर जेनिन और उत्तरी वेस्ट बैंक के नैबलुस में केंद्रित है।

जेनिन में छापेमारी के दौरान दो फिलिस्तीनी किशोर मारे गए
इससे पहले, शनिवार को इजरायली सेना ने जेनिन शरणार्थी शिविर में छापेमारी के दौरान दो फिलिस्तीनी किशोरों को गोली मार दी थी। यह शिविर फिलिस्तीनी उग्रवादियों का गढ़ माना जाता है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली सेना की कार्रवाई में दो लोगों की मौत और 11 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की पहचान 18 वर्षीय महमूद अल-सौस और 16 वर्षीय अहमद दाराघमेह के रूप में की कई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...