5.1 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे मोटे इंसान मोहसेन शारी ने 500 किलो से ज्यादा...

दुनिया के सबसे मोटे इंसान मोहसेन शारी ने 500 किलो से ज्यादा घटा लिया वजन, 610 से 63 किग्रा, जानें कैसे हुआ कमाल

Published on

रियाद:

आप वजन घटाने की असाधारण कहानियां सुनते होंगे, लेकिन खालिद बिन मोहसेन शारी की कहानी ऐसी है, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। खालिद को कभी दुनिया का सबसे भारी व्यक्ति माना जाता था, लेकिन उन्हें अपना वजह 500 किलोग्राम से ज्यादा घटाकर इतिहास रच दिया है। शारी ने ये सब सऊदी अरब के पूर्व किंग अब्दुल्ला की मदद से किया है। शारी तीन साल से बिस्तर पड़े हुए थे और उनका वजन 610 किलोग्राम हो चुका था। इसी बीच साल 2013 में किंग अब्दुल्ला का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद किंग अब्दुल्ला ने खालिद बिन मोहसेन शारी की जान बचाने के लिए इलाज और उचित देखभाल की व्यवस्था करने का आदेश दिया।

रियाद के बेहतरीन अस्पताल में इलाज
दुनिया के सबसे भारी इंसान खालित बिन मोहसेन शारी को अपनी हर छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पूरी तरह से दोस्तों और परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था। उनकी स्थिति ने सऊदी किंग का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2013 में किंग अब्दुल्ला ने शारी के मामले को देखने के लिए 30 मेडिकल प्रोफेशलन की टीम को शामिल करते हुए योजना बनाई। एक खास तरीके के बिस्तर को डिजाइन किया गया, जिस पर रखकर शारी को जजान में उनके घर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग फहद मेडिकल सिटी ले जाया गया।

छह महीने में ही 500 किलो से ज्यादा घटा वजन
यहां पहुंचने पर शारी की गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी की गई। इसके साथ ही उनकी डाइट और एक्सरसाइज समेत समुचित इलाज शुरू हुआ। गहन देखभाल का असर दिखने लगा और शुरुआती छह महीनों में ही मोहसेन शारी ने अपना वजह आधा कर लिया। इसमें उनका इलाज करने वाली मेडिकल टीम की गहन देखभाल और फिजियोथेरेपी की भी अहम भूमिका थी। साल 2023 तक उनका वजन 63.5 किलोग्राम तक पहुंच गया। हालांकि, उनके अधिक वजन घटाने के परिणामस्वरूप शरीर पर अतिरिक्त त्वचा हो गई थी, जिसे हटाने के लिए कई सर्जरी की आवश्यकता थी।

स्माइलिंग मैन बन गए हैं शारी
इलाज के दौरान शारी को फिजियोथेरेपी में सहायता के लिए एक बड़ी कस्टम मेड व्हीलचेयर का निर्माण किया गया। सर्जरी के बाद उनकी विजयी निशान दिखाते हुए तस्वीर सामने आई, जिसमें वह पूरी तरह बदले हुए इंसान दिखे। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें स्माइलिंग मैन कहकर बुला रहे हैं। दोस्तों और परिवार पर पूरी तरह से निर्भर रहने वाले शारी अब पूरी तरह से खुद पर आत्मनिर्भर हैं। शारी की कहानी मेडिकल केयर के असर और उचित मदद से होने वाले अविश्वसनीय बदलाव का प्रमाण है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...