5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिस फाउंटेन में जी-20 देशों के नेताओं ने उछाला था सिक्का, वहां...

जिस फाउंटेन में जी-20 देशों के नेताओं ने उछाला था सिक्का, वहां से निकले 12 करोड़ से अधिक रुपये

Published on

नई दिल्ली

जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन 2021 में इटली की राजधानी रोम में हुआ था। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था। उस समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें जी-20 देशों के नेता एक फाउंटेन में सिक्का फेंकते हुए दिख रहे थे। यह रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन है। यहां सिक्का फेंकने की सदियों पुरानी मान्यता है। माना जाता है कि जिसका सिक्का सही जगह पड़ता है, उसे दोबारा रोम आने का मौका मिलता है। हर साल लाखों पर्यटक रोम आते हैं और इस फाउंटेन में सिक्का फेंकते हैं। इन सिक्कों को बाद में इकट्ठा किया जाता है। इन पैसों से एक फूड बैंक, एक सूप किचन और कई वेलफेयर स्कीमें चलती हैं। 2022 में इस फाउंटेन से 15.2 लाख डॉलर यानी 12,59,91,508 रुपये निकले थे।

माना जाता है कि ट्रेवी फाउंटेन में सिक्का उछालने वालों की मनोकामना पूरी होती है। इस फाउंटेन में फेंके जाने वाले सिक्कों को कैथोलिक चैरिटी संस्था Caritas के रोम डिवीजन को दिया जाता है। 2022 में इस फाउंटेन से 15.2 लाख डॉलर के सिक्के निकले थे। माना जा रहा है कि 2023 में यह राशि और ज्यादा थी। रोम में ईसाइयों से सबसे बड़े धर्मगुरु पोप बैठते हैं और हर साल करीब 2.1 करोड़ टूरिस्ट इस शहर में आते हैं। ट्रेवी फाउंटेन के आसपास लगाए गए साइनबोर्ड में लिखा है कि फाउंटेन में फेंके गए सिक्कों का इस्तेमाल परोपकारी कार्यों में होता है। दिनरात इस फाउंटेन के आसपास पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है। मान्यता है कि अगर आप दाएं हाथ से बाएं कंधे के ऊपर से सिक्का फाउंटेन में उछालते हैं तो आपकी रोम में वापसी होती है। साथ ही लोग सिक्का उछालते समय अपनी विश मांगते हैं।

फाउंटेन का इतिहास
ट्रेवी फाउंटेन 1762 में बनकर तैयार हुआ था। यह सेंट्रल रोम में Palazzo Poli के एक साइड को कवर करता है। इसमें Tritons के स्टेच्यू हैं जो भगवान Oceanus के रथ को रास्ता दिखा रहे हैं। यह पानी के प्रबल प्रवाह को रोकने का एक प्रतीक है। इसी जगह इटली के मशहूर फिल्मकार Federico Fellini ने La Dolce Vita के एक सीन की शूटिंग की थी। इस सीन में हीरो और हीरोइन फाउंटेन में उतरे थे। लेकिन आज इस फाउंटेन में उतरने की मनाही है और ऐसा करने वालों से फाइन वसूला जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि हफ्ते में दो दिन इस फाउंटेन से सिक्के इकट्ठे किए जाते हैं। महीने में दो बार इस फाउंटेन की सफाई की जाती है। अगर कोई सिक्का फाउंटेन में ज्यादा अंदर चला जाता है तो उसे होजेज से जरिए निकाला जाता है। इन सिक्कों को Caritas के स्थानीय ऑफिस में ले जाया जाता है जहां उन्हें एक बड़ी टेबल पर सूखने के लिए रख दिया जाता है। फाउंटेन से सिक्के ही नहीं बल्कि कई बार जूलरी, डेंचर्स, धार्मिक मेडल्स और दूसरी चीजें भी निकलती हैं। फाउंटेन के आसपास साइनबोर्ड लगाए गए हैं जिन पर लिखा है कि फाउंटेन से सिक्के चोरी करना अपराध है। कई दशकों से इन सिक्कों की चोरी भी होती रही है। कई बार इसके लिए चुंबक का भी इस्तेमाल किया जाता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...