9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसैनिकों की मुइज्जू ने कराई वापसी लेकिन अब खुद मालदीव के बुलावे...

सैनिकों की मुइज्जू ने कराई वापसी लेकिन अब खुद मालदीव के बुलावे पर पहुंची भारतीय टीम

Published on

नई दिल्ली,

मालदीव से जारी राजनयिक तनाव के बीच भारत की एक टेक्निकल टीम मालदीव के अड्डू शहर पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेक्निकल टीम के सदस्य मालदीव के तीन विमानन प्लेटफार्मों पर तैनात भारतीय सैनिकों की जगह लेंगे. मालदीव ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए टेक्निकल पर्सन को भारतीय नागरिक बताया है.

मालदीव की मुइज्जू सरकार ने भारत सरकार से वहां मौजूद भारतीय सैनिकों को वापसी की मांग की थी. दोनों देशों के बीच हुई कई राउंड की बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि तीनों विमानन प्लेटफार्मों पर मौजूद भारतीय सैनिक 10 मार्च 2024 तक मालदीव से वापस चले जाएंगे. बाकी बचे सैनिक 10 मई 2024 तक वापस जाएंगे.

मालदीव की न्यूज वेबसाइट themaldivesjournal.com ने मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से लिखा है कि मालदीव के तीन विमानन प्लेटफार्मों पर ऑपरेटिंग का काम भारतीय सैनिकों से लेने के लिए भारत की एक नागरिक टीम कल रात अड्डू पहुंची है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव के तीन विमानन प्लेटफॉर्मों पर भारत के 88 सैनिक मौजूद हैं. जो पिछले कुछ वर्षों से दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करते हैं. हेलीकॉप्टर और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल मालदीव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने में किया जाता है.

मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय सैनिक तय तारीखों तक मालदीव से वापस चले जाएंगे. इसके अलावा लामू गण कधधू हवाई अड्डे पर तैनात हेलीकॉप्टर को मेंटेनेंस के लिए वापस भारत भेजा जाएगा. रिप्लेसमेंट हेलीकॉप्टर आज रात तक मालदीव पहुंचेगा.

मोहम्मद मुइज्जू पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति बने. चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी के मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और लोगों से वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो भारतीय सैनिकों को वापस भेज देंगे.

राष्ट्रपति पद संभालने के दूसरे दिन ही मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से अपने सैनिकों को देश से वापस बुलाने का अनुरोध किया था. दोनों देशों के बीच हुई कई राउंड के बातचीत के बाद 2 फरवरी को दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी कि भारत सैनिकों की जगह पर टेक्निकल पर्सन को भेजेगा.

रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी अहम मालदीव
हिंद महासागर में स्थित मालदीव रणनीतिक रूप से भारत के लिए बहुत ही अहम है. मालदीव, भारत के लक्षद्वीप में स्थित मिनिकॉय द्वीप से मात्र 70 नॉटिकल मील दूर और पश्चिमी तट से सिर्फ 300 नॉटिकल मील की दूरी पर है. इसके अलावा मालदीव हिंद महासागर के कॉमर्शियल रुट के केंद्र में है. यही वजह है कि भारत के नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी में मालदीव विशेष स्थान रखता है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...