12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम देश ने दोस्‍त भारत की पीठ में घोपा छुरा, चीन संग...

मुस्लिम देश ने दोस्‍त भारत की पीठ में घोपा छुरा, चीन संग युद्धाभ्‍यास में उतारा मिग-29 जेट, ड्रैगन को पता चला सीक्रेट!

Published on

काहिरा:

मिस्र और चीन के बीच शुरू हुए युद्धाभ्‍यास में जिसका डर था, वही हुआ। मिस्र ने भारत से दोस्‍ती को नजरअंदाज करते हुए चीन के साथ अपने इस व्‍यापक युद्धाभ्‍यास में रूस से खरीदे गए मिग-29 फाइटर जेट को उतार दिया। मिस्र की वायुसेना के पास अमेरिका से खरीदा गया एफ-16 और फ्रांस से लिया गया राफेल फाइटर जेट है लेकिन उसने चीन के साथ अभ्‍यास में मिग-29 को उतारा। यह वही मिग-29 फाइटर जेट है जिसे भारतीय वायुसेना और नौसेना दोनों ने खरीदा है। विश्‍लेषकों का कहना है कि मिस्र का मिग 29M/M2 और भारत का मिग 29UPG ताकत में लगभग एक जैसे हैं। इससे अब चीन की वायुसेना को मिस्र के रास्‍ते भारतीय वायुसेना के बेहतरीन फाइटर जेट की खूबियां और कमियां पता लग जाएंगी। इससे चीन की सेना आसानी से मिग-29 को भविष्‍य में निशाना बना सकेगी।

खबरों के मुताबिक चीन ने मिस्र के साथ इस अभ्‍यास को कई उद्देश्‍यों को पूरा करने के लिए शुरू किया है। चीन को जहां मिग-29 की जानकारी मिल रही है, वहीं इसके जरिए वह अफ्रीका में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहता है। अफ्रीका इस समय महाशक्तियों के बीच नया अखाड़ा बन गया है। चीन, रूस, फ्रांस, तुर्की, भारत और अमेरिका सभी इस इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। गाजा युद्ध के बीच चीन ने इस अभ्‍यास के जरिए अमेरिका, इजरायल और खाड़ी के मुस्लिम देशों को भी संदेश दिया है।

मिस्र ने भारत को दिया धोखा
इस अभ्‍यास में चीन ने अपने जे-10 सी विमानों को उतारा है जिसे उसने पाकिस्‍तान को बेचा है। अब चीन चाहता है कि इसे खाड़ी के मुस्लिम देशों और अफ्रीका में बेचा जाए। ईगल ऑफ सिव‍िलाइजेशन 2025 अभ्‍यास के जरिए चीन मिस्र को जे 10 फाइटर जेट को बेचना चाहता है। इस अभ्‍यास में चीन ने हवा में तेल भरने के लिए Y-20U रिफ्यूलर, केजे-500 अवाक्‍स विमान को भी उतारा है। दावा किया जा रहा है कि गाजा युद्ध को लेकर मिस्र अमेरिका से दूरी बना रहा है और चीन का जे-10 सी फाइटर जेट खरीद सकता है।

यह अभ्‍यास रविवार को शुरू हुआ और मध्‍य मई तक चलेगा। अभ्‍यास स्‍वेज नहर से 60 मील की दूरी पर किया जा रहा है। चीन ने इतने सारे प्‍लेन और सपोर्ट उपकरण तथा सैनिकों को 6000 किमी दूर भेजकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक इस अभ्‍यास के जरिए चीन ने मिग 29 जैसे नए फाइटर जेट से जंग लड़ने की ट्रेनिंग लेना चाहता है। यह रूसी फाइटर जेट अभी भारतीय वायुसेना और नौसेना की जान है। मिस्र भारत से दोस्‍ती का दावा करता है। मिस्र के राष्‍ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर भी आ चुके हैं लेकिन उनकी इस चाल से भारत संग दोस्‍ती को बड़ा झटका लगा है। चीन ने यह भी दिखाने की कोशिश की है कि वह अमेरिका के मुकाबले खाड़ी देशों का ज्‍यादा व‍िश्‍वसनीय सुरक्षा पार्टनर है। चीन का प्रयास है कि खाड़ी देशों के हथियार बाजार पर कब्‍जा किया जाए।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...