5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमॉस्को अटैक के बाद रूस में राष्ट्रीय शोक, पुतिन बोले- हमले के...

मॉस्को अटैक के बाद रूस में राष्ट्रीय शोक, पुतिन बोले- हमले के कसूरवार बख्शे नहीं जाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार रात मॉस्को के एक कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा भी की है. अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि, कई निर्दोष लोग क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले के शिकार बन गए. मुझे यकीन है कि क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले के पीड़ितों की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश करेंगे. इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि, इस हमले के पीछे जो भी हैं, मैं कसम खाता हूं कि वे बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि बंदूकधारियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की.

ISIS ने ली जिम्मेदारी
बता दें कि, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. इस भीषण आतंकी हमले में 93 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए. ISIS ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हमला किया’. आईएस के बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावर ‘सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं’.

हम कर रहे हैं आतंकी हमले की जांचः रूस
जब हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का परफॉर्मेंस चल रहा था. इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोग मौजूद थे. रूसी अधिकारियों ने कहा कि हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है. रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है. यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब व्लादिमीर पुतिन ने हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और रूस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार 5वां कार्यकाल संभालने जा रहे हैं. दूसरी ओर रूस बीते दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है.

मॉस्को हमले के पीछे हम नहीं, युद्ध के मैदान में लड़ाई लड़ेंगे: यूक्रेन
मॉस्को आतंकी हमले पर यूक्रेन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वरिष्ठ सलाहकार, मिखाइल पोडोल्याक ने कहा, ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूक्रेन का इन हमले से कोई लेना-देना नहीं है. रूस की सेना और एक देश के रूप में रूसी संघ के साथ हमारा पूर्ण पैमाने पर, चौतरफा युद्ध चल रहा है. और किसी चीज की परवाह किए बिना, यूक्रेन युद्ध के मैदान में अपनी लड़ाई लड़ेगा’.

अमेरिका किसी को क्लीन चिट देने की बजाय हमें जानकारी दे: रूस
रूस ने हमले के बाद तुरंत बाद अमेरिका द्वारा यूक्रेन को क्लीन चिट देने पर सवाल उठाए. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘इस त्रासदी के बीच वाशिंगटन में बैठे अधिकारी किस आधार पर किसी की बेगुनाही के बारे में निष्कर्ष निकाल रहे हैं? यदि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी थी या है, तो इसे तुरंत रूसी पक्ष को हस्तांतरित किया जाना चाहिए. और अगर ऐसी कोई जानकारी नहीं है, तो व्हाइट हाउस को किसी को क्लीन चिट देने का कोई अधिकार नहीं है. रूस यह पता लगाएगा कि इस हमले के पीछे कौन हैं’.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...