11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसरकार में नहीं कोई पद फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों की मीटिंग...

सरकार में नहीं कोई पद फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों की मीटिंग ले रहे नवाज शरीफ, दे रहे निर्देश

Published on

इस्लामाबाद,

आलोचनाओं से बेफिक्र पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक और प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की है. इस मीटिंग में उनकी बेटी और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद रहीं. नवाज पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) के प्रमुख हैं. सोमवार को उन्होंने कृषि क्षेत्र के कुछ मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की सह-अध्यक्षता की.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. नवाज शरीफ की ओर से प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता पाकिस्तान में सवालों के घेरे में है क्योंकि प्रांतीय या संघीय सरकार में उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य हैं.

बिना किसी आधिकारिक पद के ले रहे बैठकें
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव, जिनमें धांधली के आरोप लगे थे, के बाद से पीएमएल-एन चीफ बेहद लो-प्रोफाइल बने हुए हैं. हालांकि सार्वजनिक रूप से नवाज को अपनी बेटी के साथ पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता या सह-अध्यक्षता करते देखा गया है. इस पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि नवाज शरीफ के पास किसी भी सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य और पार्टी के मुखिया हैं. मार्च में शरीफ ने पंजाब सरकार की तीन प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की थी जिस पर कई लोगों की भौहें तन गई थीं.

पीटीआई ने लगाए धांधली के आरोप
इतना ही नहीं शरीफ ने प्रांत में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश भी जारी किए. 8 फरवरी को हुए चुनाव में शरीफ ने लाहौर से जीत हासिल की थी. जेल में बंद पूर्व पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) का आरोप है कि पीएमएल-एन ने धांधली के जरिए जनादेश को अपने पक्ष में कर लिया. इस्लामाबाद की कुर्सी पर बैठने से पहले नवाज शरीफ 1980 के दशक में दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे. वह लगातार तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...