5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपड़ोसी बदले नहीं जा सकते... भारत के साथ व्यापार को बेकरार पाकिस्तान,...

पड़ोसी बदले नहीं जा सकते… भारत के साथ व्यापार को बेकरार पाकिस्तान, इशाक डार ने दिए संकेत

Published on

इस्लामाबाद

कंगाली के दहलीज पर खड़ा पाकिस्तान अब भारत के साथ व्यापार बहाली का संकेत दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहता है। इस संबंध में पाकिस्तान सरकार अपने सभी हितधारकों से परामर्श करेगी और सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद निर्णय लेगी। पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद भारत के साथ व्यापार को एकतरफा तरीके से रोक दिया था। हालांकि, पाकिस्तान आज भी भारत से बड़े पैमाने पर सामानों का आयात करता है, जो किसी तीसरे देश के माध्यम से होता है। ऐसे में उन सामानों के दाम पाकिस्तान पहुंचते पहुंचते काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

तीसरे देश से भारतीय सामान मंगा रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने एक मीडिया ब्रीफिंग में अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म करने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने भारत के साथ व्यापार के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय आज भी भारत के साथ व्यापार के पक्ष में है। पिछले साल बजट से पहले मैंने सभी के साथ बैठक की। इस दौरान उन सभी ने कहा कि भारत के साथ हमारा आयात अभी भी हो रहा है। वे दुबई के रास्ते, सिंगापुर के रास्ते सामान मंगा रहे हैं। इससे माल ढुलाई और अतिरिक्त परिवहन लागत जुड़ता है। इसलिए हम इसकी गंभीरता से जांच करेंगे।

भारत के साथ व्यापार पर सोच रहा पाकिस्तान
इशाक डार ने कहा कि हम सभी हितधारकों के साथ बैठेंगे और देखेंगे कि क्या हम कम से कम आर्थिक गतिविधियों और व्यापार की सीमा तक हैं, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। लेकिन मैं आपको तुरंत हां या ना में उत्तर नहीं दे सकता क्योंकि इसके लिए परामर्श की आवश्यकता होती है। और ब्रुसेल्स में भी मुझसे यह प्रश्न पूछा गया है। तो, अल्लाह ने चाहा तो हम इसे उसी तरह से देखेंगे। देखिए, आप अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते। हमें इसे ध्यान में रखना चाहिए कि हमारे पड़ोसी स्थाई हैं। हमारा भारत पड़ोसी है। हमारा ईरान पड़ोसी है। हमारा चीन भी एक तरह से पड़ोसी ही है। हमें उनके साथ मिलकर रहना होगा। हमारी नीति हमेशा बहुत पारदर्शी रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...