12.7 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ बड़ी डील करेगा नेपाल, जहरीले ओली के दबाव में...

भारत के साथ बड़ी डील करेगा नेपाल, जहरीले ओली के दबाव में नहीं आए प्रधानमंत्री प्रचंड

Published on

काठमांडू

नेपाल में विपक्षी दलों के चौतरफा हमलों से बेपरवाह प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत के साथ एक बड़ी ऊर्जा डील करने जा रहे हैं। दोनों देशों के अधिकारी अगले सप्‍ताह लंबी अवधि की ऊर्जा डील करेंगे। इससे पहले प्रचंड और पीएम मोदी के बीच अगले 10 साल के अंदर 10 हजार मेगावाट बिजली नेपाल से खरीदने पर सहमति बनी थी। इसी को लेकर गत 2 जून को नेपाल और भारत के ऊर्जा सचिवों के बीच शुरुआती समझौता हुआ था। इससे पहले चीन के इशारे पर नाचने वाले पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत दौरे को लेकर प्रचंड को घेरने की कोशिश की थी और बिजली समझौतों को लेकर सवाल उठाया था।

काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक समय की कमी और दोनों देशों की कैबिनेट से मंजूरी नहीं होने के कारण अंतिम समझौते पर हस्‍ताक्षर नहीं हो पाया था। अब दोनों ही पक्षों ने जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और समझौता हस्‍ताक्षर के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि 18 जून को औपचारिक समझौता हो सकता है। भारत नेपाल के हाइड्रोकार्बन सेक्‍टर में जमकर निवेश कर रहा है। भारत नेपाल के साथ फूकोट कर्नाली और लोअर अरुण हाइड्रो-इलेक्‍ट्र‍िक प्रॉजेक्‍ट पर हस्‍ताक्षर करने जा रहा है।

ओली ने प्रचंड पर बोला था हमला
इन्‍हीं दोनों प्रॉजेक्‍ट पर केपी ओली ने सवाल उठाए थे। ओली ने आरोप लगाया था कि प्रचंड ने भारत को नेपाल की दो नदियां मूंगफली के दाम में गिफ्ट कर दीं। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब उन्‍होंने फूकोट कर्नाली प्रॉजेक्‍ट को खुद से विकसित करने का फैसला किया था। हालांकि बाद में नेपाली मीडिया ने खुलासा किया था कि खुद ओली ने ही भारत के साथ इन दोनों नदियों को लेकर पनबिजली परियोजना पर डील की थी। इससे ओली की पोल खुल गई थी।

भारत को खुश करने में जुटे नेपाली पीएम प्रचंड, छिपी है बड़ी रणनीति
भारत और नेपाल ने पनबिजली के अलावा व्‍यापार और पानी के संसाधनों पर एक तंत्र बनाया है। प्रचंड की यात्रा के बाद भारत और नेपाल के बीच इन दिनों रिश्‍ते बहुत अच्‍छे हो गए हैं। वहीं नेपाल के विपक्षी दलों को यह रास नहीं आ रहा है। कभी अखंड भारत का मुद्दा लेकर सीमा विवाद को लेकर पीएम प्रचंड को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। अखंड भारत विवाद में तो नेपाल के एक पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने भारत को गीदड़भभकी तक दे डाली थी।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...