3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडेढ़ साल में तीसरी बार नेपाली PM प्रचंड ने हासिल किया विश्वास...

डेढ़ साल में तीसरी बार नेपाली PM प्रचंड ने हासिल किया विश्वास मत, सबसे बड़े विरोधी ओली से मिलाया हाथ

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने बुधवार को संसद में विश्वास मत हासिल किया. बनते और टूटते गठबंधनों के चलते नेपाल लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के प्रचंड को 275 सदस्यीय हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में 157 वोट हासिल हुए. उनकी पार्टी सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

काठमांडू के नया बनेश्वर स्थित संसद भवन में वोटिंग के दौरान कुल 268 सांसद मौजूद थे. 110 सांसदों ने प्रचंड के खिलाफ वोट किया जबकि एक सदस्य ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. विश्वास मत हासिल करने के लिए प्रचंड को 138 वोटों की जरूरत थी.

डेढ़ साल में तीसरी बार हासिल किया विश्वास मत
स्पीकर देव राज घिमिरे ने घोषणा करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने विश्वास मत हासिल कर लिया है.’ बीते दिनों प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया था और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) का हाथ थाम लिया था जिसके चलते बुधवार को सदन में वोटिंग हुई.

डेढ़ साल में यह तीसरी बार है जब प्रचंड को सदन में विश्वास मत हासिल करना पड़ा है. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन से किसी भी सहयोगी के अलग होने के बाद प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना जरूरी है.

सबसे बड़े विरोधी ओली से मिलाया हाथ
प्रतिनिधि सभा (HoR) में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के अलग होने के बाद प्रचंड को बहुमत साबित करना था. अब उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) के साथ गठबंधन किया है जिसका नेतृत्व नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करने हैं. ओली प्रचंड के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं. प्रचंड 25 दिसंबर, 2022 को तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...